कंप्यूटर पर निबंध (Computer Essay in Hindi)
कम्प्यूटर आधुनिक तकनीक की एक महान खोज है। ये एक सामान्य मशीन है जो अपनी मेमोरी में ढेर सारे डाटा को सुरक्षित रखने की क्षमता रखती है। ये इनपुट (जैसे की-बोर्ड) और आउटपुट(प्रिंटर) के इस्तेमाल से काम करता है। ये इस्तेमाल करने में बेहद आसान है इसलिये कम उम्र के बच्चे भी इसे काफी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बहुत ही भरोसेमंद है जिसे हम अपने साथ रख सकते है और कहीं भी और कभी भी प्रयोग कर सकते है। इससे हम अपने पुराने डेटा में बदलाव के साथ नया डेटा भी बना सकते है।
छोटे बच्चों के लिए कंप्यूटर पर निबंध (100-200 शब्द) – Computer par Nibandh
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो हमारे अलग अलग कार्यों को करने के लिए डेटा को सेव करता है। कंप्यूटर में बहुत ज्यादा स्पेस होता है जिसमे हम अपने जीवन भर के डेटा, मेमोरीज और भारी से भारी फाइल्स सेव कर सकते हैं। यह हर क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का काम आसान बनाता है। यह छात्रों के अध्ययन में मदद करता है, बच्चे ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं, अपना प्रोजेक्ट बना सकते हैं और सॉफ्टवेयर की मदद से पेंट, टाइपिंग, एक्सेल, पीपीटी, ए आई, प्रोग्रामिंग वगैरह सीख सकते हैं। हम कंप्यूटर से ईमेल भेज सकते हैं, दुनिया के किसी भी कोने से डेटा एक्सेस कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन सेलिंग के माध्यम से कंप्यूटर ने लोगों का रोजगार भी आसान बना दिया है।
हम इंटरनेट बैंकिंग से अपने अकाउंट का डिटेल देख सकते हैं, किसी को भी कहीं भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। सोशल मीडिया की मदद से दुनिया में कहीं भी किसी से भी जुड़ सकते हैं, बात कर सकते हैं। कंप्यूटर को कहाँ नहीं इस्तेमाल किया जा रहा है, हर घर में, हर हॉस्पिटल में, हर स्कूल में, रेलवे स्टेशन पर, पुलिस थाना, आदि। कंप्यूटर को हम कहीं भी अपने साथ ले जा सकते हैं और अपनी गोद में रखकर चला सकते हैं। लेकिन जहाँ कंप्यूटर के फायदे हैं वहीं नुकसान भी है, देर तक कंप्यूटर पर काम करने से आंख ख़राब हो सकती है और मोटापा भी बढ़ सकता है। कंप्यूटर के आने से डेटा हैकिंग और साइबर क्राइम बहुत बढ़ गया है। इसलिए हमें कंप्यूटर को बहुत ही सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए।
बड़े बच्चों के लिए कंप्यूटर पर निबंध (300-400 शब्द)
आज के युग में, कंप्यूटर मानव जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। यह केवल एक मशीन नहीं, बल्कि एक ऐसी तकनीक है जिसने मानव दुनिया को बदलकर रख दिया है। सभी छात्रों के लिए कंप्यूटर के महत्व को समझना आवश्यक है क्योंकि यह न केवल उनके अध्ययन में मदद करता है, बल्कि भविष्य में उनके करियर के लिए भी महत्वपूर्ण है।
कंप्यूटर का इतिहास
कंप्यूटर का इतिहास बहुत पुराना है। चार्ल्स बैबेज को “कंप्यूटर का जनक” कहा जाता है। उन्होंने ही सबसे पहले मैकेनिकल कंप्यूटर का आविष्कार किया था। आधुनिक कंप्यूटर का विकास 20वीं सदी में हुआ और यह समय के साथ और भी एडवांस होता जा रहा है। आज कंप्यूटर न केवल गणनाओं के लिए, बल्कि डेटा स्टोरेज, नेटवर्किंग, और मल्टीमीडिया कार्य के लिए भी उपयोग किया जाता है।
कंप्यूटर के पार्ट्स
कंप्यूटर के कई पार्ट्स होते हैं जैसे मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, सीपीयू, और स्टोरेज डिवाइस। लेकिन लैपटॉप में ये सभी डिवाइस आल इन वन है मतलब लैपटॉप के अंदर ही होते हैं। कंप्यूटर के सभी पार्ट्स कंप्यूटर को सही ढंग से कार्य करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का समन्वय कंप्यूटर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।
कंप्यूटर की मुख्य विशेषताएं
कंप्यूटर की मुख्य विशेषताएं उसको चलने में सरलता, सटीकता, और बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर करने की क्षमता है। यह हमारे दैनिक जीवन के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है। ऑनलाइन क्लासेस, ई-बुक्स, और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा ने छात्रों के अध्ययन को और भी आसान बना दिया है और छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन को बढ़ाने में भी मदद करता है।
कंप्यूटर की उपयोगिता
इंटरनेट ने कंप्यूटर की उपयोगिता को और भी बढ़ा दिया है। इसके माध्यम से हम दुनिया के किसी भी कोने से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया, ई-मेल, और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ने संचार को बेहद आसान बना दिया है। इसके अलावा, इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, और डिजिटल मार्केटिंग जैसी सुविधाएं भी देता है।
कंप्यूटर के नकारात्मक प्रभाव
कंप्यूटर के अधिक उपयोग के कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हैं जैसे लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे आंखों में तनाव, पीठ दर्द, और मोटापा। इसके अलावा, साइबर क्राइम और डेटा चोरी जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इसलिए, कंप्यूटर का सही और सुरक्षित उपयोग करना आवश्यक है।
एक तरफ जहाँ कंप्यूटर एक अद्भुत आविष्कार है जिसने हमारे जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाया है। छात्रों के लिए, कंप्यूटर का ज्ञान न केवल उनके वर्तमान अध्ययन में सहायक है, बल्कि उनके भविष्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। वहीं कंप्यूटर कई नुकसान भी हैं, इसलिए कंप्यूटर के सही उपयोग और इसके संभावित खतरों के प्रति जागरूक रहकर, हम इसका अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
कंप्यूटर पर निबंध (300 शब्द) – Computer par Nibandh
कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक है जो ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। ये कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है। ये कार्य स्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम श्रम शक्ति उच्च स्तर का परिणाम प्रदान करता है। आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है।
हम लोग कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है जो बेहद कम समय में जरूरी जानकारी उपलब्ध कराता है। व्यक्ति के जीवन में इसका बड़ा योगदान है क्योंकि इसका प्रयोग अब हर क्षेत्र में है और ये हर क्षण हमारे सहायक के रुप में मौजूद रहता है। पहले के समय के कंप्यूटर कम प्रभावशाली तथा कार्य सीमित थे जबकि आधुनिक कंप्यूटर बेहद क्षमतावान, संभालने में आसान तथा ज्यादा से ज्यादा कार्यों को संपादित कर सकने वाले है, जिसके कारण यह लोगों में इतने लोकप्रिय होते जा रहे है।
जिंदगी हुआ आसान
भावी पीढ़ी के कंप्यूटर और प्रभावी होंगे साथ ही कार्यात्मक क्षमता भी बढ़ जाएगी। इसने हम सबके जीवन को आसान बना दिया है। इसके माध्यम से हम कुछ भी आसानी से सीख सकते है तथा अपने हुनर को और भी ज्यादे निखार सकते है। हम लोग चुटकियों में किसी भी सेवा, उत्पाद या दूसरी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंप्यूटर में लगे इंटरनेट के द्वारा हम कुछ भी खरीदारी कर सकते है जिससे घर में बैठे-बैठे मुफ्त डिलिवरी प्राप्त कर सकते है। इससे हमारे स्कूल प्रोजेक्ट में भी खूब मदद मिलती है।
इंसानों के लिये कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे है तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थियों तक आसानी से हो जाती है। हालांकि कुछ उपायों अपनाकर हम इसके कई नकारात्मक प्रभावों से बच भी सकते हैं।
FAQs: Frequently Asked Questions on Computer (कंप्यूटर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
उत्तर- जापान का सुपर कंप्यूटर “फुगाकू”।
उत्तर- मल्टीपेटाफ्लोप्स सुपर कंप्यूटर प्रत्यूष।
उत्तर- आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन)।
संबंधित पोस्ट
मेरी रुचि पर निबंध (My Hobby Essay in Hindi)
धन पर निबंध (Money Essay in Hindi)
समाचार पत्र पर निबंध (Newspaper Essay in Hindi)
मेरा स्कूल पर निबंध (My School Essay in Hindi)
शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance of Education Essay in Hindi)
बाघ पर निबंध (Tiger Essay in Hindi)
कंप्यूटर पर निबंध
आधुनिक युग में कंप्यूटर एक ऐसा साधन बन चुका है इसका इस्तेमाल आज हर कोई कह रहा है. आज घर घर में लोग कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं. कंप्यूटर विज्ञान की एक ऐसी देन है जो हमेशा से लोगों का कल्याण करते आए हैं और आगे भी कर रही हैं.
कंप्यूटर के कारण हर दिन आज नए नए आविष्कार हो रहे हैं और दुनिया तरक्की की ओर बढ़ रही है. इसलिए आज हर किसी को कंप्यूटर के विषय में जानकारी होना जरूरी है.” कंप्यूटर पर निबंध ” शिक्षकों का सबसे पसंदीदा टॉपिक है. इसीलिए इस टॉपिक पर बार बार परीक्षा में निबंध दिए जाते हैं.
छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चे तक सभी इस टॉपिक पर लिखते हैं. तो आप समझ ही सकते हैं कि यह टॉपिक कितना ज्यादा जरूरी है. आज के हमारे इस लेख में हम “ कंप्यूटर का निबंध हिंदी में ” विषय पर पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
कंप्यूटर पर हिंदी निबंध (500 शब्दों में)
कंप्यूटर का आविष्कार हो जाने के बाद लोगों के जीवन में इतना बदलाव आया है कि आज बिना कंप्यूटर के लोग अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. कंप्यूटर का उपयोग करके बड़े से बड़ा काम चुटकी में किया जा सकता है. अमेरिका जापान जैसे टेक्नोलॉजी में विकसित देशों के विकसित होने के पीछे का बहुत बड़ा कारण कंप्यूटर ही हैं।
अगर कंप्यूटर ना होता तो गूगल फेसबुक जैसी कंपनियां कभी बनती ही नहीं. कंप्यूटर का ही कमाल है कि आज टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा विकसित हो चुकी हैं कि लोग अब मंगल ग्रह में अपनी बस्ती में जाने के बारे में सोच रहे हैं।
कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए डाटा और सूचनाओं को ग्रहण करने के बाद उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार उसे प्रोसेस करता है और प्रोसेस होने के बाद रिजल्ट को यूजर तक पहुंचता हैं. यह एक ऐसा उपकरण है जिसका इस्तेमाल करके बड़े से बड़ा काम कम समय में किया जा सकता है।
कंप्यूटर का उपयोग
कंप्यूटर का उपयोग अलग-अलग लोग अलग-अलग कार्यों में करते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल बच्चों को कंप्यूटर सिखाने और नए-नए चीजों के बारे में बच्चों को बताने के लिए किया जाता है. वहीं विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग नई-नई खोज करने के लिए किया जाता है.
घरों में कंप्यूटर का उपयोग टिकट बुकिंग करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, प्रोजेक्ट आदि बनाने के लिए किया जाता है।
कंप्यूटर का महत्व
कंप्यूटर का इस्तेमाल आज हर क्षेत्र में किया जा रहा है. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तो कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा ही रहा है. साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में और दूसरे कार्य स्थलों में भी कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है.
कंप्यूटर का उपयोग बड़े-बड़े और कॉम्प्लिकेटेड डाटा को स्टोर करने के लिए व मैनेज करने के लिए भी किया जाता है. इंटरनेट कंप्यूटर की सबसे बड़ी देन है. जिसका इस्तेमाल आज हर छोटे-बड़े को कार्य करने में किया जाता है।
कंप्यूटर का कार्य
कंप्यूटर का मुख्य कार्य यूजर द्वारा दिए गए जानकारियों को स्टोर करना है और फिर निर्देशानुसार डाटा को प्रोसेस करके उसका परिणाम यूजर तक पहुंचाना है. कंप्यूटर का उपयोग जटिल कामों को कम समय में और कम मेहनत में करने के लिए किया जाता है.
यही कारण है कि अधिकतर ऑफिसों में उनके काम कंप्यूटर से ही किए जाते हैं. इसके अलावा कंप्यूटर से चैटिंग की जा सकती है. कंप्यूटर के इस्तेमाल करके नए नए सॉफ्टवेयर बनाए जा सकते हैं।
कंप्यूटर का निबंध हिंदी में (800 शब्दों में)
आधुनिक टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर एक ऐसी तकनीक है, जिसका इस्तेमाल आज हर क्षेत्र में किया जा रहा है. कंप्यूटर का उपयोग करके बड़े से बड़े काम को कम समय में किया जा सकता हैं. कंप्यूटर का इस्तेमाल करके लोग अपनी मेहनत को बहुत हद तक बचा सकते हैं.
कंप्यूटर में इंटरनेट का उपयोग करके जैसी चाहे वैसी जानकारी कुछ ही सेकंड में प्राप्त की जा सकती हैं. पहले कंप्यूटर की कार्य करने की क्षमता थोड़ी सीमित थी लेकिन आधुनिक कंप्यूटर की कार्य करने की क्षमता बहुत ही ज्यादा होती है।
कंप्यूटर का अर्थ
कंप्यूटर शब्द का हिंदी अर्थ गणना करना होता है . यह शब्द लैटिन भाषा के compute के शब्द से लिया गया हैं. कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था और उस समय कंप्यूटर बड़ी और जटिल समस्याओं का समाधान करने के लिए बनाया गया था. इसीलिए कंप्यूटर का नाम compute शब्द से लेकर कंप्यूटर रखा गया था।
कंप्यूटर के लाभ और हानि
वैसे तो कंप्यूटर एक सिंपल से इलेक्ट्रॉनिक मशीन है लेकिन इसकी उपयोगिता के कारण इसे किसी वरदान से कम नहीं समझा जा सकता है. कंप्यूटर के कई लाभ हैं जहां इसके इतने लाभ है वहां से कुछ हानि भी है।
कंप्यूटर के लाभ
- कंप्यूटर बड़े से बड़ा काम तेजी से कुछ ही समय में कर देता है.
- कंप्यूटर में जिन जानकारियों में को डाला जाता है वह उसमें स्टोर रहता है. जिसे फ्यूचर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
- कंप्यूटर का उपयोग करके आप आसानी से किसी व्यक्ति को ईमेल या मैसेज सेंड कर सकते हैं. ना सिर्फ मैसेज अब आप चाहे तो कंप्यूटर का इस्तेमाल करके किसी के साथ भी वीडियो कॉल कर सकते हैं.
- बैंकिंग के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है. ऑनलाइन बैंकिंग के आ जाने के कारण आजकल सभी कार्य कंप्यूटर व मोबाइल से आसानी से हो जाते हैं.
- कंप्यूटर का उपयोग करके छोटे-मोटे काम जैसे टिकट बुकिंग करना, प्रोजेक्ट बनाना, बिल भरना आदि आसानी से घर बैठे किया जा सकता हैं.
कंप्यूटर की हानियां
कंप्यूटर के बहुत सारे लाभ हैं वहीं कंप्यूटर से कई हानि भी होती हैं. कंप्यूटर से होने वाली हानियां
- कंप्यूटर लोगों के कार्य को आसान बना देता है जिसके कारण आजकल लोग कंप्यूटर पर ही पूरी तरह निर्भर हो गए हैं. कंप्यूटर का अधिक इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.
- कंप्यूटर की स्क्रीन पर ज्यादा देर देखने से कई बार इन लोगों की आंखें खराब हो जाती हैं.
- कंप्यूटर के कारण टेक्नोलॉजी इतनी बढ़ गई है कि बड़ी बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में इंसानों के जगह रोबोट काम कर रहे हैं जिसे बेरोजगारी बढ़ती जा रही हैं.
- कंप्यूटर में लोग अपनी सारी जानकारियां छोड़ देते हैं और हैकर उन जानकारियों को प्राप्त करें इसका गलत इस्तेमाल करते हैं.
भारत के सबसे तेज कम्प्यूटर का क्या नाम है?
भारत के सबसे तेज कम्प्यूटर का नाम है PARAM Siddhi-AI .
विश्व के सबसे तेज कम्प्यूटर का क्या नाम है?
विश्व के सबसे तेज कम्प्यूटर का नाम है Frontier .
आज आपने क्या सीखा?
दोस्तों इस लेख में हमने आपको कंप्यूटर पर निबंध विषय पर हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है. इस निबंध में हमने कंप्यूटर से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की कोशिश की है. यह पोस्ट आपको कैसा लगा नीचे कमेंट करके जरूर बताइए।
अगर आपको हमारा यह लेख “ Essay on Computer in Hindi ” पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर कीजिए ताकि उन्हें मैं एक अच्छा निबंध पढ़ने का मौका मिल सके और उनकी जानकारी भी बढ़ सके.
इस तरह की दूसरे निबंध हमने अपने ब्लॉग में लिखे हैं, तो आप चाहे तो उन्हें भी पढ़ सकते हैं और अपनी जानकारी को बढ़ा सकते हैं. अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप उसे नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं धन्यवाद।
कंप्यूटर क्या है – कंप्यूटर की मूल बातें
सॉफ्टवेयर क्या है और कितने प्रकार के होते है, कंप्यूटर वायरस क्या है: प्रकार, बचाव के उपाय, और क्या करें.
WonderFox DVD Converter Review: क्या है सुविधा?
कंप्यूटर के बारे में जानकारी
Leave a Comment Cancel reply
Comments (7).
Top ki knowledge se
Very useful
Nice information excellent work
Nibandh bhtao
nice article
Chandan ji namase. very useful knowledge sir.
HindiMe.net
Hindi Me Jankari ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी, गाइड, ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके, SEO और ब्लॉग्गिंग की जानकारी मिलती है।
QUICK LINKS
WIKI । ABOUT । CONTACT । PRIVACY
Copyright © 2016 - 2024 HindiMe , All Rights Reserved.
कंप्यूटर पर निबंध | Essay on Computer in Hindi 1000 Words
Essay on computer in hindi.
Essay on Computer in Hindi (कंप्यूटर पर निबंध ) कंप्यूटर एक ऐसा मशीन है जो कि आज कि दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका इस्तेमाल करना आज के समय में सभी के लिए बहुत ही जरुरी है। क्यूंकि आज सभी काम कंप्यूटर के माध्यम से आसान हो गया है आइये जानते है कि यह क्या और कैसे इस्तेमाल होता है तथा यह किस तरह से चलता है और इसके क्या – क्या अंग है।
कंप्यूटर क्या है ?
कंप्यूटर वह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जो यूज़र दवारा निर्देश प्राप्त करता है और तय कार्यक्रम के उपयोग से संख्यात्मक आंकड़े या अन्य प्रकार की जानकारी यूज़र को देता है।
यह संचित प्रोग्राम अवधारणा पर अर्थार्त दिए गए अनुदेशों पर कार्य करता है।
कंप्यूटर का इतिहास क्या है ?
कंप्यूटर के विकास की दिशा में प्रथम प्रयास 19 वी शताब्दी में चार्ल्स बैबेज के द्वारा किया गया था। इसलिए उन्हें कंप्यूटर का पितामह (फादर ऑफ़ कंप्यूटर ) कहा जाता है। विश्व का प्रथम कंप्यूटर मार्क का विकास वर्ष 1944 में हॉवर्ड विश्वविधालय में किया गया था। भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर सिद्धार्थ है।
वर्ष 1945 में डॉ वॉन न्यूमैन ने कंप्यूटर क्रांति को सही दिशा दी, उन्हेने कंप्यूटर के कार्य के लिए बाइनरी सिस्टम का उपयोग किया। न्यूमैन द्वारा बनाया गया की-बोर्ड, सेंट्रल प्रोसेसर यूनिट पर आधारित था। इसमें इनपुट, आउटपुट, मैमोरी, अर्थमेटिक एंड लॉजिक यूनिट, और कण्ट्रोल यूनिट थ।
वर्ष 1946 में विश्व का पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर ENIAC (लेक्ट्रॉनिक नूमेरिकल इंटीग्रेटर एन्ड कैलकुलेटर बना।
पहली पीढ़ी का ये कंप्यूटर वेक्यूम ट्यूब टेक्नोलॉजी पर आधारित था, लेकिन वर्तमान में कंप्यूटर द्विधारी पद्धति (बाइनरी सिस्टम) पर आधारित होते है।
कंप्यूटर के कार्य क्या है ?
कंप्यूटर के बहुत से कार्य होते है पर मुख्य रूप से कंप्यूटर के चार प्रकार के कार्य करने में महारत हासिल है।
- (Collection and Input) डाटा का संकलन तथा निवेशन
- (Storage) डाटा का संचयन
- (Processing) डाटा संशाधन
- डाटा/इनफार्मेशन (Information) का निर्गम या पुनर्निर्गम(Retrieval)
ये भी देखें – Essay on poverty in India in Hindi
कंप्यूटर के अंग क्या है ?
इनपुट युक्ति
इस युक्ति का उपयोग आंकड़े, तथ्यों व् निर्देशन को कंप्यूटर के अंदर सम्प्रेषित करने के लिए किया जाता है, जो की कई माध्यम से किया जाता है। जैसे – की बोर्ड, ऑप्टिकल करेक्टर रीडर, लाइट पैन, स्कैनर, मार्क रीडर मेगनेटिक इंक करेक्टर रीडर आदि।
ऑउटपुर युक्ति
कंप्यूटर द्वारा संशाधित परिणामो को इन युक्ति के जरिये प्रदर्शित या प्राफ्त किया जाता है, जैसे – विडिओ डिस्प्ले यूनिट, प्रिंटर आदि।
यह कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू ), जो की निर्देशों का प्रयोग कर के सम्पूर्ण कंप्यूटर प्रणाली को संचालित करता है। यह कंप्यूटर का ह्रदय या मस्तिष्क कहलाता है और सीपीयू मुखता तीन भागो में विभक्त होता है।
अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट यह कंप्यूटर के अंकगणितीय व् तार्किक कार्यो को करने के लिए उतरदाई है। अंकगणितीय कार्य संख्याओं की तुलना करने तथा “कम ” एवं “बराबर “, ” अधिक ” को शामिल करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
कण्ट्रोल यूनिट
यह निर्देशों को सही उपयोग तथा उनको कण्ट्रोल करने का कार्य करता है।
यह सामग्री (आंकड़े) तथा कार्यक्रम को संचालित करने के लिए प्रयुक्त की जाती है। सम्पूर्ण स्मृति संग्रह को दो भागो में विभाजित किया जाता है।
प्राइमरी यूनिट – यह कंप्यूटर का स्मृति संग्रह है जहा जानकारी को संचित किया जाता है। इस स्मृति के दो स्पष्ट रूप है।
रोम – यह एक स्थायी स्मृति है, जो कंप्यूटर के निर्माण में समय की स्थापित कर दी जाती है। इसमें मौजूद डाटा को केवल पढ़ा जा सकता है, इसलिए से रीड ओनली मैमोरी कहते है।
रेम – यह एक परिवर्तनशील स्मृति संग्रह है। यह कंप्यूटर की मेन मैमोरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कंप्यूटर में सम्प्रेषित सभी डाटा सीधे रेम में ही जमा होता है।
सेकंडरी मैमोरी – यह सुचना को स्थायी रूप से संग्रह करने के काम आती है। विभिन प्रकार की संग्रह पद्धतियों पर आधारित ये मुख्य रूप से निम्नलिखित है | हार्ड डिस्क, फ्लॉपी डिस्क, सीडी, डीवीडी आदि।
ये भी देखें – My best friend essay in Hindi
इसका तात्पर्य विभिन्न कंप्यूटर को परस्पर जोड़ना है| जिसमे ये सर्वर से जुड़े होते है तथा प्रत्येक कंप्यूटर का अपना प्रोसेसर होता है।
नेटवर्किंग के फायदे की बात करे तो इसे कई फायदे है | जैसे – डाटा का आदान प्रदान, फाइलों का स्थानांतरण फ्लोपीज़ के बिना संभव होना, चिकित्सा, डाटा सुरक्षा, कम मैमोरी का उपयोग, सामान्य हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर संसाधन।
नेवटर्किंग में मुख्यता तीन प्रकार के नेटवर्क होते है।
LAN- स्थानीय क्षेत्र (लोकल एरिया नेटवर्क)
MAN- महानगर क्षेत्र (मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क)
WAN- व्यापक क्षेत्र (वाइड एरिया नेटवर्क)
सुचना प्रोधोगिकी की जीवन रेखा “इंटरनेट” विश्व के विभिन्न स्थानों पर स्थापित टेलीफोन लाइन के सहयोग से एक-दुसरो के साथ जुड़े कंप्यूटर का ऐसा नेटवर्क है| जो सुचना लेने एव उसके अदन प्रदान के लिए विश्वस्तरीय आंकड़ा- सुचना सेवा उपलब्ध करता है।
इंटरनेट के माध्यम से सूचनाओं के आदान- प्रदान के लिए कुछ स्थापित नियमो के समूह होते है| जिन्हे इंटरनेट प्रोटोकॉल कहा जाता है।
ये भी देखें – Morning walk essay in Hindi
जैविक कंप्यूटर
इसराइल स्थित वेजमान इंस्टिट्यूट और साइंस के वैज्ञानिक एहुद शॉप्रियो के नितृत्व में पहला जैविक कंप्यूटर तैयार किया गया। जिसमे इनपुट एंड ऑउटपुर दोनों जिवंत है। डीएनए प्रयुक्त ये नैनो कंप्यूटर जीवित प्रणाली से संचालित है।
इसमें डीएनए चिप का प्रयोक होता है। और ये जैविक अणु द्वारा ऊर्जा प्राप्त करता है। यह कंप्यूटर केवल कोशिकाद्रव्य की मदद से शरीर के पनपते रोगो की सुचना देने में सक्षम है।
निष्कर्ष :-
आज के युग में कंप्यूटर तकनीक पर निर्भरता लोगो कि काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। कोई भी व्यक्ति आज के समय में अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकता,
कंप्यूटर ने हर जगह अपने पैर फैला लिये है और हम सभी इसके आदि बन चुके है। यह हर विद्यार्थी का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वो इसका इस्तेमाल कहाँनियों के लिये, परीक्षा संबंधी त्यारी, आदि जैसे कार्यों के लिये बेहद कम समय में कर सकता है।
आशा करते है यह Essay on computer in Hindi जानकारी आप को पसंद आई होगी | हमारी वेबसाइट पर आने के लिए धन्यवाद !
Related Articles
पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध | Environmental Pollution Essay in Hindi 1000 Words | PDF
Muft Shiksha Par Nibandh | Essay on Education Should Be Free in Hindi
Essay on Eid in Hindi 1000 Words | ईद पर निबंध PDF
मेरा सबसे अच्छा दोस्त पर निबंध | My Best Friend Essay in Hindi 500 Words | PDF
Leave a reply cancel reply.
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
- Choose your language
- मुख्य ख़बरें
- अंतरराष्ट्रीय
- उत्तर प्रदेश
- मोबाइल मेनिया
- बॉलीवुड न्यूज़
- मूवी रिव्यू
- खुल जा सिम सिम
- आने वाली फिल्म
- बॉलीवुड फोकस
- श्री कृष्णा
- व्रत-त्योहार
- श्रीरामचरितमानस
- दैनिक राशिफल
- आज का जन्मदिन
- आज का मुहूर्त
- वास्तु-फेंगशुई
- टैरो भविष्यवाणी
- पत्रिका मिलान
- रत्न विज्ञान
लाइफ स्टाइल
- वीमेन कॉर्नर
- नन्ही दुनिया
- धर्म संग्रह
हिन्दी निबंध : कम्प्यूटर, आज की जरूरत
- 104 शेयर�स
- वेबदुनिया पर पढ़ें :
- महाभारत के किस्से
- रामायण की कहानियां
- रोचक और रोमांचक
सोते समय चढ़ जाती है पैरों की नस तो अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय
क्या रोज पैदल चलने से घुटने खराब होते हैं? जानें क्या है सही तरीका
प्यारी बेटी के लिए खोज रहे हैं छोटा और क्यूट नाम तो ये ऑप्शंस हैं बढ़िया
किडनी मरीज का कैसा होना चाहिए डाइट प्लान? जानिए क्या खाएं और क्या नहीं
खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 10 चीजें, तबीयत हो जाएगी खराब!
और भी वीडियो देखें
टीचर और स्टूडेंट का धमाकेदार जोक: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या होते हैं?
Janmashtami Decoration Ideas : जन्माष्टमी पर कैसे कैसे सजाएं झांकी
बच्चे को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के लिए अपनाएं ये तरीके
क्या आपका बच्चा भी रात को देर तक मोबाइल चलाने के बाद सुबह लेट उठता है, तो डांटें नहीं करें ये काम
National Space Day: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें महत्व और 2024 की थीम
- हमारे बारे में
- विज्ञापन दें
- हमसे संपर्क करें
- प्राइवेसी पालिसी
Copyright 2024, Webdunia.com
कंप्यूटर का महत्व पर निबंध हिन्दी में Essay on Importance of Computer in Hindi
इस अनुच्छेद में हमने कंप्यूटर का महत्व पर निबंध हिन्दी में (Essay on Importance of Computer in Hindi) लिखा है। कैसे इस आधुनिक काल में कंप्यूटर ने मानव के हर एक कार्य को आसान बना दिया है? इसके विषय में भी हमने इस लेख में बताया है। आज कंप्यूटर की भूमिका किन क्षेत्रों में है? इसके विषय में भी हम बात करेंगे। इसे हमने स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी के लिए 1200 Words में लिखा है।
Table of Content
प्रस्तावना Introduction (कंप्यूटर का महत्व पर निबंध)
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक गणना मशीन है। यह बहुत ही सरल डेटा आधारित मशीन है। यह विभिन्न कार्यों को तेज़ी से और अधिक सटीक रूप से निष्पादित करता है।
इसका उपयोग किसी भी प्रकार के काम को संपन्न करने के लिए किया जा सकता है। यह पेंट टूल, टेक्स्ट टूल इत्यादि जैसे कई अन्य उपकरणों की सुविधा प्रदान करता है जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। यह हमें पहले से संग्रहीत डेटा में परिवर्तन करने के साथ-साथ नये डेटा को सुरक्षित करने की अनुमति देता है और हम इसमें एक साथ बहुत सारा डेटा एकत्रित कर सकते है।
पढ़ें – कंप्यूटर के फायदे और नुक्सान
कंप्यूटर के 2 मुख्य भाग
1. सॉफ्टवेर software.
सॉफ्टवेयर को बडी-बडी कंपनियों में उपयोग कर्ता की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया जाता है।, इसमें से सॉफ्टवेयर बिना किसी शुल्क के उपलब्ध होते है तथा कुछ के लिये हमें पैसे चुकाने पड़ते है।
2. हार्डवेयर Hardware
कंप्यूटर विभिन्न प्रोग्रामों का समूह होता हैं, जिसके द्वारा विशिष्ट कार्यों को किया जा सकता हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के ऐसे भाग होते है, जिन्हें हम छु सकते है हार्डवेयर एक निश्चित कार्य करते है, जिसके लिए उन्हें निर्माण किया जाता है जैसे- कीबोर्ड, माउस, मॉनीटर, सी पी यू, प्रिंटर, प्रोजेक्टर इत्यादि।
कंप्यूटर के लाभ Benefits of Computer in Hindi
आज कंप्यूटर ने हमारे जीवन और काम बहुत आसान बना दिया है। यह सच है कि कंप्यूटर आधुनिक तकनीक का एक बहुत बड़ा आविष्कार है।
कंप्यूटर का महत्त्व Importance of Computer in Hindi
1. कार्यस्थल में कंप्यूटर का महत्व work space.
इस प्रकार वे अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने के लिए कंप्यूटर और इंटरनेट पर बहुत भरोसा करते हैं। कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से कई वित्तीय लेनदेन भी संभव हैं, इसलिए यह कहा जा सकता है कि आज हमारा जीवन केवल इन दोनों चीजों से घिरा हुआ हैं।
2. मनोरंजन के कंप्यूटर का महत्व Computer Importance in Entertainment
आजकल कंप्यूटरों को लैपटॉप और अन्य विकल्पों जैसे टैबलेट इत्यादि के साथ प्रतिस्थापित किया गया है क्योंकि ये हल्के वजन वाले होते हैं, उन्हें अपने साथ कही भी ले जाना काफी आसान होता है। इस प्रकार कंप्यूटर की मदद से आप फिल्में देख सकते हैं, गाने सुन सकते हैं, वीडियो का आनंद ले सकते हैं और अपनी पसंद का काम कर सकते हैं। यहां तक कि आप यात्रा करते समय भी, आपके पास इन सभी चीजों का उपयोग कर सकते है।
यदि आप अपने लैपटॉप को इंटरनेट से कनेक्ट करते हैं तो आप ऑनलाइन मनोरंजन जैसे लाइव मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं, गाने डाउनलोड कर सकते हैं, वीडियो देख सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। इस प्रकार कंप्यूटर मनोरंजन प्रदान करता है और यह एक ऐसा माध्यम है जिसने हमारे जीवन को बिल्कुल बदल दिया है।
3. शिक्षा में कंप्यूटर का महत्व Importance in Education
कंप्यूटर न केवल बच्चों के लिए बल्कि शिक्षकों के लिए भी उपयोगी हैं। एक तरफ, जहां कंप्यूटर बच्चों की पढ़ाई में मदद कर सकते हैं, उसी तरह शिक्षकों की प्रस्तुतियों को भी आसानी से तैयार करने में शिक्षकों की मदद करता है और इस प्रकार बच्चों को एक नया शिक्षण अनुभव का लाभ मिलता है।
सीखने की प्रक्रिया कंप्यूटर के माध्यम से बढ़ती जा रही है और अब बच्चों को व्यस्त रखना आसान है। इंटरनेट के माध्यम से दस्तावेज़ और टेस्ट पेपर तैयार करना भी आसन हो गया है। अब लगभग सभी राज्यों में ऑनलाइन एडमिशन शुरू हो गया है जिसकी वजह से भ्रष्टाचार कम हुआ है। तो शिक्षा के क्षेत्र में, कंप्यूटर छात्रों की समग्र शिक्षण पद्धति और सीखने के अनुभव में सुधार करने में एक भूमिका निभा रहे हैं।
4. दैनिक जीवन में कंप्यूटर का महत्व Importance in Daily life
आज हर किसी के घर में एक कंप्यूटर या लैपटॉप होता है जिसका उपयोग वे व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए करते हैं। यह खेल खेलने या अन्य गतिविधियों की पूर्ति के लिए भी हो सकता है। यहां तक कि बच्चे अपने घर में रखे कंप्यूटर के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं और नई-नई चीजें सीख रहे हैं।
इस प्रकार उपर्युक्त जानकारी से यह बहुत स्पष्ट है कि कंप्यूटर हर किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया हैं। यह न केवल आपको मनोरंजन प्रदान करता है बल्कि आपके काम को भी पूरा करता है।
निष्कर्ष Conclusion
आप इससे बेहतर परिणामों और अधिक परिष्कृत परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं जो मैन्युअल रूप से संभव नहीं हैं। यही कारण है कि प्रत्येक क्षेत्र के प्रयोजनों के लिए हम कंप्यूटर का उपयोग कर रहे है ताकि परिणाम शीर्ष श्रेणी के हों। आप भी कंप्यूटर के चमत्कार का आनंद लें और नई प्रौद्योगिकियों के साथ आगे बढ़ें। आशा करते हैं आपको कंप्यूटर का महत्व पर निबंध हिन्दी में (Essay on Importance of Computer in Hindi) लेख पसंद आया होगा।
Similar Posts
निरक्षरता पर निबंध essay on illiteracy in india hindi, महाराष्ट्र हडगा त्योहार पर निबंध essay on hadaga festival in hindi, हँसना सबसे अच्छी दवा है निबंध essay on laughter is best medicine in hindi, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध independence day essay in hindi, बेकारी या बेरोजगारी की समस्या पर निबंध essay on unemployment in india hindi, सर्व शिक्षा अभियान पर निबंध essay on education for all in hindi – sarva shiksha abhiyan, leave a reply cancel reply.
कंप्यूटर का महत्व (100 से 1500 शब्दों में) Importance of Computer In Hindi
कंप्यूटर का महत्व पर हिंदी निबंध – कंप्यूटर ने आज इंसानों के जीवन में कब्जा कर लिया है, बिना कंप्यूटर के आधुनिक दुनिया के बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है. दुनिया में यह विशाल परिवर्तन लाने तथा दुनिया को टेक्नोलॉजी की नयी सीढ़ियों पर ले जाने के लिए कंप्यूटर का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है.
जब से कंप्यूटर का अविष्कार हुआ तब से लेकर अब तक टेक्नोलॉजी और व्यवसायिक क्षेत्रों में असाधारण प्रगति हुई है. आप किसी भी क्षेत्र को उठाकर देख लो सभी में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है. हम पिछले कुछ सालों में एक ऐसा दिन भी नहीं बता सकते हैं जब हमने कंप्यूटर का इस्तेमाल ना किया हो.
मानव जीवन तथा विभिन्न क्षेत्रों में कंप्यूटर के महत्व को समझाने के लिए हमने यह आर्टिकल लिखा है, इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको कंप्यूटर के महत्व को विस्तृत रूप में समझाने की कोशिस की है. आप इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें क्योंकि इसमें आपको बहुत कुछ सीखने को मिलने वाला है.
तो चलिए बिना देरी के शुरू करते हैं इस लेख को और सबसे पहले जानते हैं कंप्यूटर का परिचय हिंदी में .
कंप्यूटर का परिचय और परिभाषा
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यानि बिजली से चलने वाला उपकरण होता है जो यूजर के द्वारा दिए गए इनपुट को प्रोसेस करके सही आउटपुट देने का कार्य करता है. कंप्यूटर से सही आउटपुट प्राप्त करने के लिए सही इनपुट कंप्यूटर में देना होता है.
आकार में कंप्यूटर एक हाथ जितने छोटे भी हो सकते हैं तथा एक बड़े हॉल से भी विशालकाय होते हैं. विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए विभिन्न प्रकार के कंप्यूटरों की इस्तेमाल किया जाता है.
कई लोग सिर्फ लैपटॉप या डेस्कटॉप को ही कंप्यूटर समझते हैं पर ऐसा नहीं है. आपका मोबाइल, कैलकुलेटर, चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, भौतिक गतिविधियों को मापने वाले उपकरण सभी कंप्यूटर ही हैं.
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर से मिलकर बनी हुई एक युक्ति होती है, यह कई पार्ट से मिलकर बना होता है. वास्तव में कंप्यूटर शब्द का इस्तेमाल हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के द्वारा बने डिवाइस के लिए किया जाता है. कंप्यूटर का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए किया जाता है.
कंप्यूटर का महत्व पर निबंध (Importance of Computer In Hindi)
आज लगभग सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है. जब कंप्यूटर का आविष्कार किया गया था तो इसका मुख्य उद्देश्य गणना करना था, लेकिन आज हर एक क्षेत्र में कंप्यूटर का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है.
कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के कार्यों को तेजी से करने में सक्षम होता है और कंप्यूटर ने विज्ञान, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में बहुत तीव्र गति से विकास किया है. कंप्यूटर का महत्व हर एक क्षेत्र में होता है, जिनमे से कुछ प्रमुख क्षेत्रों में कंप्यूटर के महत्व को हमने इस लेख में बताया है.
#1 – इंटरनेट इस्तेमाल करने में कंप्यूटर का महत्व
आज इंटरनेट मानव जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है, लगभग सभी लोग इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं. इंटरनेट का इस्तेमाल करने में लिए कंप्यूटर की ही आवश्यकता होती है.
हम कंप्यूटर के द्वारा इंटरनेट से जुड़कर मनोरंजन की चीजें देख सकते हैं, देश विदेश की खबरों को पढ़ सकते हैं, सोशल मीडिया के द्वारा दुसरे लोगों से कनेक्ट रहते हैं, कुछ नयी चीजें सीख सकते हैं आदि प्रकार के हर कार्य को इंटरनेट से कर सकते हैं.
आपको क्या चाहिए उसे सर्च इंजन में सर्च करते ही ढेर सारे परिणाम आपके सामने आ जाते हैं जिससे कि आप जिस भी चीज को खोज रहे हैं उसके बारे में Detail इनफार्मेशन आपको मिल जाती है.
#2 – मानव के दैनिक जीवन में कंप्यूटर का महत्व
आजकल हर इंसान को अपने दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता होती है, इसलिए हर व्यक्ति के पास पर्सनल कंप्यूटर होता है. कंप्यूटर की मदद से हमारे समय और धन की बचत हो जाती है. हम सभी अपने कंप्यूटर में इंटरनेट कनेक्शन एक्टिव करवाकर विभिन्न प्रकार के कार्यों को कर सकते हैं जैसे कि –
- बैंकिंग के सभी कार्यों को घर बैठे ही कर सकते हैं.
- TV पर आने वाले हर एक सीरियल को अपने कंप्यूटर में बिना समय के पाबंदी के देख सकते हैं.
- ऑनलाइन खरीददारी करके अपना कीमती समय बचा सकते हैं.
- घर बैठे जॉब Find कर सकते हैं.
- कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन की मदद से ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं.
- अपने खाली समय में गेम खेलकर मनोरंजन कर सकते हैं.
- सोशल मीडिया पर नए दोस्त बना सकते हैं.
- अपने परिजनों और दोस्तों से विडियो कॉल में बात कर सकते हैं. आदि
वर्तमान समय में मानव जीवन के लिए कंप्यूटर बहुत महत्वपूर्ण है.
#3 – गणना करने में कंप्यूटर का महत्व
कंप्यूटर को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य गणना करना ही था, लेकिन धीरे – धीरे इसमें और भी विकास होता गया और आज कंप्यूटर का इस्तेमाल विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है. कंप्यूटर जटिल से जटिल गणनाओं को भी कुछ ही सेकंड में हल कर देता है, और कंप्यूटर के द्वारा गणना करने से मानवीय त्रुटियों से बचा जा सकता है.
आज भी व्यापक रूप से कंप्यूटर का इस्तेमाल गणना करने में किया जाता है, आधुनिक कंप्यूटर कई जटिल गणनाओं, डेटा को analysis करने में सक्षम हैं.
#4 – शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व
शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए कंप्यूटर ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. शिक्षा के क्षेत्र में विधार्थियों के साथ – साथ शिक्षकों के लिए भी कंप्यूटर बहुत महत्वपूर्ण हो चुकें हैं.
शिक्षक या स्कूल स्टाफ कंप्यूटर के माध्यम से स्कूल की प्रत्येक कक्षाओं में पढने वाले विधार्थियों का पूरा विवरण रखते हैं जैसे विधार्थियों की हाजिरी, उनके परीक्षा के अंक, कक्षा का टाइम टेबल आदि.
पहले के समय में इन सब कार्यों के लिए रजिस्टर का इस्तेमाल होता है और कागजों में यह सब विवरण सुरक्षित रखना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि कागज़ के फटने, कटने, खोने आदि का डर रहता है, साथ ही में कागजों में विवरण रखने में काफी गलतियाँ भी हो जाती हैं. लेकिन कंप्यूटर के आ जाने से यह सारी परेशानी दूर हो गयी कंप्यूटर ने स्कूल स्टाफ और शिक्षकों के कार्य को बहुत आसान बना दिया है.
शिक्षकों के साथ – साथ विधार्थियों के जीवन में भी कंप्यूटर का योगदान महत्वपूर्ण है. विधार्थी कंप्यूटर की सहायता से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं, किसी भी विषय में इंटरनेट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, विज्ञान और टेक्नोलॉजी को अच्छे से समझ सकते हैं. कुल मिलाकर देखें तो कंप्यूटर ने शिक्षा पद्धति को बदलकर रख दिया है.
#5 – बैंकिंग सेक्टर में कंप्यूटर का महत्व
बैंकिग की सेवाएँ हर एक व्यक्ति के लिए जरुरी होती है, और बैंकिंग की सेवाओं को आसान बनाने का कार्य करते हैं कंप्यूटर. बैंक कंप्यूटर में अपने हर ग्राहक की इनफार्मेशन को सुरक्षित स्टोर करके रखते हैं. फाइनेंस से जुड़े व्यक्ति को अच्छी तरह पता होता है कि कंप्यूटर उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है और इससे उनका कितना समय बचता है.
बैंक कंप्यूटर में ग्राहकों के खाते का विवरण, लोन का विवरण, ग्राहक के द्वारा की जाने वाली प्रत्येक Transaction का विवरण आदि स्टोर करके रखते हैं. इसके साथ ही तुरंत ऑनलाइन फंड ट्रान्सफर करने के लिए भी बैंक कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं.
#6 – उद्योगों में कंप्यूटर का महत्व
बड़े – बड़े उद्योगों में हाई पॉवर वाले कंप्यूटरों का इस्तेमाल किया जाता है. उद्योगों में बड़ी – बड़ी मशीनें होती हैं जिनको ह्यूमन के द्वारा चलाना असंभव है ऐसी मशीनों में चलाने के लिए हाई पॉवर कंप्यूटरों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही उद्योगों में कंप्यूटर का इस्तेमाल Data Analysis, प्रोडक्ट का डिजाईन और निर्माण जैसे कार्यों में भी होता है.
#7 – चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व
कंप्यूटर के बिना आधुनिक चिकित्सा की कप्लना भी नहीं की जा सकती है. चिकत्सा के क्षेत्र में नयी क्रांति लाने का कार्य कंप्यूटर ने किया है. कंप्यूटर की मदद से हॉस्पिटल स्टाफ मरीजों के सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित स्टोर करते हैं जैसे दवाइयों का विवरण, डॉक्टर को मिलने का Schedule आदि जिससे उन्हें हर एक मरीज के बारे में जानकारी होती है.
इसके साथ ही हॉस्पिटल में कई तरह की आधुनिक मशीनें होती हैं जिनको चलाने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है. बड़े – बड़े जानलेवा रोगों से निपटने के लिए भी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है. डॉक्टर कंप्यूटर की सहायता से मरीज की बीमारी का पता लगाते हैं जिससे सर्जरी करने में आसानी होती है.
जैसे X-ray करना, CT Scan, MRI Scan, ICU आदि मशीनों का संचलान कंप्यूटर की सहायता से किया जाता है.
#8 – विभिन्न व्यवसायों में कंप्यूटर का महत्व
वर्तमान समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल लगभग सभी बिज़नस में किया जाता है. बिज़नस में अनेक प्रकार के कार्य होते हैं जिन्हें ह्यूमन के द्वारा पूरा करना असंभव होता है, इसलिए बिज़नस में अधिकतर कार्यों को करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है.
बिज़नस कंप्यूटर में अपने प्रत्येक कर्मचारी के डेटा जैसे आने – जाने का समय, वेतन की जानकारी आदि स्टोर करते हैं. साथ ही बिज़नस में कंप्यूटर का इस्तेमाल प्रोडक्ट को डिजाईन करने, डिजिटल मार्केटिंग में, प्रोडक्ट का आयात – निर्यात करने, अपने ग्राहकों की समस्याओं को सुनने और उन्हें सुलझाने आदि महत्वपूर्ण कार्यों में किया जाता है. कुल मिलाकर देखें तो आधुनिक बिज़नस में उन्नति करना कंप्यूटर के बिना असंभव है.
#9 – शेयर मार्केट में कंप्यूटर का महत्व
शेयर मार्केट या स्टॉक मार्केट को किसी भी देश का पूंजी बाजार कहा जाता है क्योंकि शेयर मार्केट से ही किसी देश की आर्थिक स्थिति का पता चल पाता है. शेयर मार्केट में देश की बड़ी – बड़ी कंपनियां लिस्ट रहती हैं और रोजाना उनके बिज़नस के आंकड़ों की गणना कंप्यूटर से की जाती है.
शेयर मार्केट में प्रत्येक निवेशक की इनफार्मेशन और उसके द्वारा की जाने वाली हर एक ट्रेड को कंप्यूटर की सहायता से ही स्टोर किया जाता है. और कंपनियों के शेयर , उनके शेयर में उतार – चढ़ाव की जानकारी को भी कंप्यूटर से भी पता किया जाता है.
आज निवेशक घर बैठे ऑनलाइन इंटरनेट कनेक्शन की सहायता से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर सकते हैं. शेयर मार्केट के हर कार्य भी कंप्यूटर से किये जाते हैं इसलिए शेयर मार्केट में कंप्यूटर का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है.
#10 – अन्तरिक्ष परीक्षणों में कंप्यूटर का महत्व
अन्तरिक्ष के क्षेत्र में भी कंप्यूटर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. अन्तरिक्ष के सभी कार्यों को कंप्यूटर के द्वारा ही संचालित कर पाता है. आज हमारे वैज्ञानिकों ने अन्तरिक्ष के बारे में इतनी जानकारी हासिल कर ली है और आभी भी अन्तरिक्ष पर रिसर्च किये जाते हैं. यह सब कंप्यूटर की सहायता से संभव हो सका.
अंतरिक्ष में लगे Satellite की जानकारी को कंप्यूटर में ही स्टोर किया जाता है, अन्तरिक्ष यात्री से संपर्क करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है, इसी प्रकार अन्तरिक्ष के सभी कार्यों को कंप्यूटर से भी संचालित किया जाता है. अन्तरिक्ष की गहराई के बारे में मानव को प्रदान करवाने के लिए कंप्यूटर बहुत महत्वपूर्ण है.
बिना कंप्यूटरों के हम अंतरिक्ष से सम्बंधित कार्यों को नहीं कर सकते हैं. अन्तरिक्ष में हमारे प्रयोगों को सफल करने के लिए कंप्यूटर बहुत महत्वपूर्ण है.
#11 – रोबोट्स बनाने में कंप्यूटर का महत्व
रोबोट्स बनाने के लिए तथा उनसे मनचाहे कार्य करवाने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है. रोबोट्स का निर्माण सबसे आधुनिक पीढ़ी के कंप्यूटरों से किया जाता है. रोबोट को बनाने के लिए उसमें अनेक प्रकार की प्रोग्रामिंग ( आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस ) की जाती है जिसे कंप्यूटर की सहायता से लिखा जाता है. रोबोट को आप कंप्यूटर का ही एक रूप समझ सकते हैं, इसलिए रोबोट को चलता – फिरता कंप्यूटर भी कहा जाता है.
#12 – पर्यावरण को बचाने में कंप्यूटर का महत्व
पर्यावरण को बचाने में भी कंप्यूटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. शायद आप सोच रहे होंगे कि कंप्यूटर कैसे पर्यावरण को बचाता है. तो चलिए बताते हैं कैसे.
कंप्यूटर के आने से कागजों का इस्तेमाल बहुत हद तक कम हो गया है, और यह तो आप जानते ही होंगे कि कागज़ पेड़ों की लुग्दी से बनते हैं. जब से सब चीजें कंप्यूटराइज्ड हो गयी तो कागजों की आवश्यकता में भी कमी हुई और पहले की तुलना में कम पेड़ों की कटाई हो रही है. इस प्रकार से कंप्यूटर पर्यावरण को बचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.
इसके अलावा भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ व्यापक रूप से कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है और वहाँ बिना कंप्यूटरों के कार्य करना असंभव है. इसलिए कहा जा सकता है कि मानव जीवन के लिए कंप्यूटर बहुत महत्वपूर्ण है. कंप्यूटरों के बिना आज टेक्नोलॉजी को इतना एडवांस बनाना असंभव था. कंप्यूटर ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो बिना थके अधिक से अधिक कार्य करने में सक्षम है.
इन्हें भी पढ़े
- ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है इसके प्रकार
- SMPS क्या है इसके प्रकार
- SSD क्या है और इसके कार्य
- हैडफ़ोन क्या है हिंदी में
- PenDrive क्या है इसके प्रकार
- ओसीआर (OCR) डिवाइस क्या है
- टचस्क्रीन क्या है कैसे काम करता है
- बारकोड क्या है और बारकोड कैसे बनाए
- CPU क्या है और इसके प्रकार
- Sound Card क्या है इसका उपयोग
- Processor क्या है इसके प्रकार
- Plotter क्या है और इसके प्रकार
- Projector क्या है और इसके प्रकार
- Speaker क्या है और इसके प्रकार
- माइक क्या है इसके प्रकार
- Printer क्या है इसके जानिए हिंदी में
- OMR और ओएमआर शीट क्या है
- Morpho फिंगरप्रिंट डिवाइस क्या है?
- Light Pen क्या है पूरी जानकारी
- बारकोड रीडर क्या है – हिन्दी में
- MICR क्या है और MICR कोड कैसे पता करें
- स्कैनर डिवाइस क्या है और कैसे काम करता है
- Graphic Table क्या है और कैसे काम करता है?
निष्कर्ष: कंप्यूटर का महत्व पर निबंध हिंदी में
आज हर एक क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व है, हमने इस लेख में आपको विस्तृत रूप से विभिन्न क्षेत्रों में कंप्यूटर का महत्व समझाने की कोशिस की है और हमें पूरी उम्मीद है कि आप कंप्यूटर के महत्व को अच्छी प्रकार से समझ गए होंगे.
आशा करते हैं दोस्तों आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप इस लेख को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें. अगर आपके इस लेख से जुड़े कोई प्रश्न या सुझाव हैं तो कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं.
Leave a Comment Cancel reply
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
45,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today
Here’s your new year gift, one app for all your, study abroad needs, start your journey, track your progress, grow with the community and so much more.
Verification Code
An OTP has been sent to your registered mobile no. Please verify
Thanks for your comment !
Our team will review it before it's shown to our readers.
- Computer Science /
कंप्यूटर शिक्षा का महत्व पर निबंध
- Updated on
- अप्रैल 14, 2023
आज का युग कम्प्युटर का युग माना जाता है। आज के जीवन में कम्प्युटर के बिना जीने की कल्पना करना ही मुश्किल है। शिक्षा से लेकर नौकरी और यहाँ तक कि मनोरंजन की दुनिया में भी कम्प्युटर अपनी जगह एक महत्वपूर्ण वस्तु के रूप में बना चुका है। आजकल कम्प्युटर की शिक्षा लेना किसी भी व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो गया है। वास्तव में देखा जाए तो आज के समय में अगर किसी व्यक्ति को बिलकुल भी कम्प्युटर चलाना नहीं आता तो पढ़ा लिखा होने के बावजूद भी वह अनपढ़ के ही समान है। यह ब्लॉग कंप्यूटर शिक्षा का महत्व पर निबंध के बारे में है। इसमें कम्प्युटर शिक्षा के महत्व के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया गया है। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए “कंप्यूटर शिक्षा का महत्व पर निबंध” इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।
This Blog Includes:
कम्प्युटर शिक्षा क्या होती है , कम्प्युटर शिक्षा का स्कूली शिक्षा में महत्व , करियर में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व, कंप्यूटर शिक्षा का महत्व पर निबंध सैंपल 1 : (100 शब्द), कंप्यूटर शिक्षा का महत्व पर निबंध सैंपल 2 : (150 शब्द) , कंप्यूटर शिक्षा का महत्व पर निबंध सैंपल 3 : (200 शब्द).
जैसा कि आप जानते हैं कि आज का युग कम्प्युटर का युग है। हर नई तकनीक आजकल कम्प्युटर से ही जुड़ी हुई है। कम्प्युटर से जुड़ी शिक्षा कम्प्युटर शिक्षा कहलाती है। कम्प्युटर शिक्षा भी दो प्रकार की होती है : बेसिक कम्प्युटर शिक्षा और एडवांस कम्प्युटर शिक्षा। बेसिक कम्प्युटर शिक्षा में कम्प्युटर से जुड़ी बेसिक बातें सिखाई जाती हैं जैसे : एमएस ऑफिस, इंटरनेट चलाना, टाइपिंग आदि। एडवांस कम्प्युटर शिक्षा में कम्प्युटर से जुड़े दूसरे पहलूओं के बारे में बताया जाता है। जैसे : प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एनीमेशन आदि।
जैसा कि आप ऊपर पढ़ चुके हैं कि आज का समय कम्प्युटर का समय है। हर जगह कम्प्युटर काम आता है। परीक्षा का प्रवेश पत्र प्राप्त करने से लेकर रिज़ल्ट देखने तक। हर जगह कम्प्युटर आज उपयोगी बन गया है। आजकल स्कूल और कॉलेज के प्रोजेक्ट भी कम्प्युटर की मदद से ही होते हैं। यहाँ तक कि अब तो क्लास भी ऑनलाइन हो गई हैं। अगर बच्चों को स्कूल से ही कम्प्युटर चलाने की शिक्षा मिलेगी तो वे जीवन में कहीं मात नहीं खाएँगे। इससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
आज दुनिया का सारा काम काज कम्प्युटर के भरोसे ही होता है। आज के समय में अगर आपको अपना करियर बनाना है तो चाहे आप किसी भी फील्ड से क्यों न हों आपको कम्प्युटर चलाना आना ही चाहिए। उसके बिना आप अपने करियर में तरक्की नहीं कर सकते। अगर आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं तो आपको कम्प्युटर चलाना अच्छे से आना ही चाहिए। आपको जितनी ज्यादा कम्प्युटर स्किल्स आती होंगी उतने ही ज्यादा चांस आपके प्रमोशन के करियर में बढ़ जाएंगे। इसलिए अगर आप करियर में अधिक से अधिक तरक्की करना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा कम्प्युटर स्किल्स सीखने की कोशिश करें।
नीचे कंप्यूटर शिक्षा का महत्व पर निबंध का एक सैंपल दिया जा रहा है :
कंप्यूटर शिक्षा का महत्व आज की दुनिया में बहुत ज्यादा है। कम्प्युटर से आप विभिन्न प्रकार के काम कर सकते हैं। जैसे : प्रजंटेशन बनाना, टेक्स्ट टाइप करना, एक्सेल पर आंकड़ों का हिसाब किताब रखना। अगर आपको कम्प्युटर चलाना नहीं आता होगा तो आप यह सब नहीं कर पाएंगे। इसलिए आज के समय में कम्प्युटर ज्ञान होना बहुत ज़रूरी है। आपके कम्प्युटर ज्ञान में वृद्धि करने के लिए कम्प्युटर से जुड़ी कुछ उपयोगी बातें यहाँ बताई जा रही हैं :
- कम्प्युटर एक इलेक्ट्रोनिक डिवाइस है जिसका प्रयोग डाटा को स्टोर, प्रोसेस और डिसप्ले करने के लिए किया जाता है। कम्प्युटर के प्रयोग ने आधुनिक तकनीक की मांग ने और भी अधिक बढ़ा दिया है।
- कम्प्युटर का जनक चार्ल्स बेबेज को कहा जाता है।
- कम्प्युटर का दिमाग सीपीयू को कहा जाता है।
- कम्प्युटर को दो भागों में बांटा गया है : हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर।
- हार्डवेयर में कम्प्युटर के वो भाग आते हैं जिन्हें हम छू सकते हैं। जैसे : माउस, कीबोर्ड, सीपीयू आदि।
- सॉफ्टवेयर में कम्प्युटर से जुड़े वो भाग आते हैं जिन्हें हम हाथ से छू नहीं सकते हैं। जैसे : एमएस ऑफिस, एंटी वायरस, ब्राउज़र आदि।
नीचे कंप्यूटर शिक्षा का महत्व पर निबंध का एक सैंपल दिया जा रहा है :
आधुनिक समय कम्प्युटर का समय है। आप आज के समय में कोई भी काम कम्प्युटर के प्रयोग के बिना कर पाना असंभव है। कम्प्युटर को इस समय का सबसे बड़ा आविष्कार कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। आज के समय में कम्प्युटर शिक्षा का बहुत ही महत्व है। छात्रों से लेकर बड़ों तक सबके लिए कम्प्युटर बराबर ही महत्वपूर्ण है। कम्प्युटर शिक्षा के महत्व को हम नीचे दिए गए बिन्दुओं की मदद से आसानी से समझ सकते हैं :
- आजकल सभी काम कम्प्युटर पर ही होते हैं। इसलिए अगर आपको कम्प्युटर चलाना नहीं आएगा तो आपको पढ़ा लिखा होते हुए भी एक तरह से अशिक्षित ही माना जाएगा।
- आजकल प्रोजेक्ट वर्क और होम वर्क करने के लिए भी इंटरनेट और कम्प्युटर की मदद चाहिए होती है। अगर आप कम्प्युटर शिक्षा से अनजान होंगे तो आप अपने प्रोजेक्ट वर्क और होम वर्क अच्छे से नहीं कर पाएंगे।
- नौकरी में भी कम्प्युटर की बहुत जरूरत होती है। आजकल ऑफिसों में सारा काम कम्प्युटर पर ही होता है। इसलिए एक अच्छा करियर बनाने के लिए कम्प्युटर शिक्षा का ज्ञान होना बहुत ही ज़रूरी है।
- बिजनेस में भी कम्प्युटर का प्रयोग होता है। इसलिए अगर आप एक बिजनेसमैन हैं तो आपको कम्प्युटर आना बहुत ज़रूरी है।
आज के समय में कम्प्युटर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण बन चुका है। आप चाहे एक छात्र हों, वर्किंग प्रोफेशनल हों या बिजनेस ही क्यों न करते हों। आज के समय में हर किसी को कम्प्युटर का ज्ञान होना बहुत ही ज़रूरी है। कम्प्युटर के ज्ञान के बिना न तो आप एक छात्र के रूप में अपना जीवन अच्छे से बिता सकते हैं, न ही एक कामकाजी व्यक्ति के रूप में अपने ऑफिस को अपनी सेवाएँ बेहतर ढंग से दे पाएंगे और न ही एक बिजनेसमैन के रूप में अपने बिजनेस को बेहतर तारीके से चला पाएंगे। यहाँ एक छात्र, एक वर्किंग प्रोफेशनल और एक बिजनेसमैन के जीवन में कम्प्युटर शिक्षा के महत्व को बिन्दुओं के द्वारा समझाया जा रहा है :
- एक छात्र के रूप में : एक छात्र के रूप में कम्प्युटर शिक्षा का बहुत महत्व है । अगर किसी छात्र को कम्प्युटर चलाना नहीं आता होगा तो वह अपना होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क अच्छे से नहीं कर सकेगा।
- वर्किंग प्रोफेशनल के रूप में : एक वर्किंग प्रोफेशनल के रूप में भी कम्प्युटर शिक्षा का बहुत महत्व है। अगर किसी व्यक्ति को कम्प्युटर चलाना नहीं आता होगा तो वह अपनी सेवाएँ अपने ऑफिस को बेहतर तरीके से नहीं दे सकता है। प्रोफेशनल जीवन में तरक्की पाने के लिए कम्प्युटर आना बहुत ज़रूरी है। आपको जितनी ज्यादा कम्प्युटर स्किल्स आती होंगी, आपके प्रमोशन की उम्मीद उतनी ही ज्यादा बढ़ जाएगी।
- एक बिजनेसमैन के रूप में : एक बिजनेसमैन के रूप में भी कम्प्युटर शिक्षा का बहुत महत्व है। आजकल सारा काम ऑनलाइन होता है। बिजनेस से जुड़ा सारा हिसाब किताब एक्सेल शीट पर रखा जाता है। अगर एक बिजनेसमैन के रूप में आपको कम्प्युटर चलाना नहीं आता होगा तो आप अपना बिजनेस ठीक तरह से नहीं कर सकेंगे। इस तरह हम देखते हैं कि एक बिजनेसमैन के जीवन में भी कम्प्युटर शिक्षा का बहुत ही महत्व है।
कम्प्युटर के जनक चार्ल्स बेबेज थे।
कम्प्युटर का दिमाग सीपीयू को कहते हैं।
कम्प्युटर हमें डाटा को स्टोर करने गणना करने और हमें संगठित तरीके से काम करने में मदद करते हैं। कम्प्युटर काफी तरह के कार्यों में गति और अकाग्रता से समय और धन की बचत करने में काम आता है। कम्प्युटर ने विज्ञान, तकनीकी, शिक्षा और समाज के क्षेत्र में काफी विकास किया है।
आगस्ता एडा किंग-नोएल, लवलेस की काउन्टेस (10 दिसम्बर 1815 – 27 नवम्बर 1852) एक अंग्रेज गणितज्ञ तथा लेखिका थीं। उन्होने चार्ल्स बैबेज द्वारा प्रस्तावित यांत्रिक जनरल-परपज कम्प्यूटर (एनालिटिकल इंजन) पर कार्य किया और सबसे पहले यह समझा कि यह मशीन ‘शुद्ध गणना’ के साथ साथ बहुत कुछ और भी कर सकती है।
कम्प्युटर को हिन्दी में संगणक कहा जाता है।
उम्मीद है आपको यह ब्लॉग पढ़ने के बाद कंप्यूटर शिक्षा का महत्व पर निबंध इस बारे में बहुत सी जानकारियां प्राप्त हुई होगी। यदि आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी यह ब्लॉग जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
Leverage Edu स्टडी अब्रॉड प्लेटफार्म में बतौर एसोसिएट कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं। अंशुल को कंटेंट राइटिंग और अनुवाद के क्षेत्र में 7 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वह पूर्व में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए ट्रांसलेशन ऑफिसर के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने Testbook और Edubridge जैसे एजुकेशनल संस्थानों के लिए फ्रीलांसर के तौर पर कंटेंट राइटिंग और अनुवाद कार्य भी किया है। उन्होंने डॉ भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा से हिंदी में एमए और केंद्रीय हिंदी संस्थान, नई दिल्ली से ट्रांसलेशन स्टडीज़ में पीजी डिप्लोमा किया है। Leverage Edu में काम करते हुए अंशुल ने UPSC और NEET जैसे एग्जाम अपडेट्स पर काम किया है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कोर्सेज से सम्बंधित ब्लॉग्स भी लिखे हैं।
प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें
अगली बार जब मैं टिप्पणी करूँ, तो इस ब्राउज़र में मेरा नाम, ईमेल और वेबसाइट सहेजें।
Contact no. *
Leaving already?
8 Universities with higher ROI than IITs and IIMs
Grab this one-time opportunity to download this ebook
Connect With Us
45,000+ students realised their study abroad dream with us. take the first step today..
Resend OTP in
Need help with?
Study abroad.
UK, Canada, US & More
IELTS, GRE, GMAT & More
Scholarship, Loans & Forex
Country Preference
New Zealand
Which English test are you planning to take?
Which academic test are you planning to take.
Not Sure yet
When are you planning to take the exam?
Already booked my exam slot
Within 2 Months
Want to learn about the test
Which Degree do you wish to pursue?
When do you want to start studying abroad.
September 2024
January 2025
What is your budget to study abroad?
How would you describe this article ?
Please rate this article
We would like to hear more.
कंप्यूटर पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में | Computer Essay in Hindi
आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कंप्यूटर पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में। कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसका उपयोग घर, स्कूल, ऑफिस, कॉलेज, दुकान इत्यादि जगहों पर किया जाता है। ऐसे में स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर के बारे में जानकारी दी जाती है, और उनसे कंप्यूटर पर निबंध कम शब्दों में और अधिक शब्दों में लिखवाया जाता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कंप्यूटर पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इसलिए ऐसे लोग इंटरनेट पर Computer Essay in Hindi ढूंढते हैं। तो अगर आप भी इससे संबंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस Post को पूरा जरुर पढ़ें।
कंप्यूटर पर निबंध 100 शब्दों में
कंप्यूटर की खोज पूरी दुनिया के लिए एक ऐसी खोज है जिसने डिजिटल वर्ल्ड में अपना बहुत योगदान दिया है। कंप्यूटर आज हर इंसान की जरूरत है। यह एक ऐसी मशीन है जिसकी मेमोरी में बहुत सारा डाटा सुरक्षित रखा जा सकता है। कंप्यूटर पर काम करने के लिए कीबोर्ड, माउस, सीपीयू, मॉनिटर आदि की जरुरत पड़ती है। कंप्यूटर को चलाना बहुत ही आसान होता है यही वजह है कि छोटे-छोटे बच्चे भी इसे जल्दी चलाना सीख जाते हैं और इस पर बिना किसी परेशानी के काम कर सकते हैं। कंप्यूटर पर ऑडियो, विडियो, टेक्स्ट जैसे डॉक्यूमेंट को Save कर सकते हैं। आजकल कंप्यूटर का उपयोग लगभग हर ऑफिस में किया जाता है।
कंप्यूटर पर निबंध 150 शब्दों में
आज का युग कंप्यूटर का युग है और इसके माध्यम से लोगों का जीवन पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। कंप्यूटर से ना केवल कोई भी काम जल्दी किया जा सकता है बल्कि एक ही समय में एक से अधिक काम भी किए जा सकते हैं। हर कोई आज अपने कामों को करने के लिए कंप्यूटर के ऊपर आश्रित है फिर वो चाहे उद्योग धंधे हों, बड़े- छोटे शिक्षा संस्थान हों, दुकानें हो या स्कूल कॉलेज हों।
कंप्यूटर एक ऐसा टूल है जिसके बिना अब जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। कंप्यूटर की सहायता से कई प्रकार के कार्य किए जा सकते हैं जैसे कि किसी भी सूचना को सुरक्षित रखना, ई-मेल करना, डेटा प्रोसेसिंग, मैसेजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग इत्यादि। कंप्यूटर की मदद से गणितीय गणना बहुत तेजी के साथ की जा सकती है।
अब सवाल यह है कि इतने काम की इस मशीन को आखिर किसने बनाया था। तो सबसे पहले मैकेनिकल कंप्यूटर बनाया गया था जिसे चार्ल्स बेबेज ने 1946 ईस्वी में बनाया था। दरअसल उस समय कंप्यूटर बनाने के पीछे उद्देश्य था कि कोई ऐसी मशीन बने जिसकी मदद से मैथमेटिकल कैलकुलेशन तीव्रता से की जा सके। इस गैजेट्स से द्वितीय विश्व युद्ध के समय दुश्मनों के हथियारों की दिशा और उनकी गति के बारे में अनुमान लगाना था।
लेकिन बाद में फिर कंप्यूटर में धीरे-धीरे बहुत सारे बदलाव हुए और फिर इस तरह से कंप्यूटर एक नई पीढ़ी के लिए एक बहुत ही कारगर मशीन बन गया। आज कोई भी काम कंप्यूटर के बिना कर पाना संभव नहीं है।
कंप्यूटर पर निबंध 250 शब्दों में
कंप्यूटर विज्ञान की एक ऐसी देन है जिसका फायदा दुनिया के सभी लोग उठा रहे हैं। कंप्यूटर का आज के वक्त में जितना ज्यादा उपयोग किया जाने लगा है जिसकी वजह से आज के युग को कंप्यूटर का युग माना जाता है। इंसान आज अपने सभी कामों के लिए हद से ज्यादा कंप्यूटर पर निर्भर हो गया है। अगर यही हाल रहा तो एक दिन ऐसा आएगा जब सारे फैसले कंप्यूटर ही करेगा। कंप्यूटर मनुष्य के मस्तिष्क से कई गुना ज्यादा तेज गति के साथ कैलकुलेशन करने में सक्षम होता है। चाहे जोड़ना-घटाना हो, गुणा करना हो या फिर भाग करना हो। इसके अलावा और भी दूसरी कठिन गणनाओं को भी Computer बहुत तेजी से हल कर सकता है।
कंप्यूटर के प्रकार
कंप्यूटर को तीन प्रकार के भागों में बांटा गया है जो इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि वह कंप्यूटर के डाटा को किस तरह से प्रोसेस करते हैं। वो तीन भाग निम्नलिखित इस प्रकार से हैं –
- डिजिटल और
- हाइब्रिड कंप्यूटर
कंप्यूटर का उपयोग
दुनिया के कई देशों जैसे कि रूस, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन जैसे बहुत से देशों में कंप्यूटर को मानव मस्तिष्क के समान दर्जा दिया जा चुका है। हमारे देश भारत में भी अब कंप्यूटर साइंस बहुत तीव्रता से विकसित हो रही है। आज लोग किसी भी फील्ड में कंप्यूटर की मदद लेकर अपने काम करने की क्षमता को बढ़ा रहे हैं। इसलिए कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत सारे कामों के लिए बहुत सी जगहों पर होता है जैसे कि –
- सभी प्रकार के पैसे से जुड़े हुए लेनदेन के लिए
- मेडिकल क्षेत्र में X-Ray, MRI जांच, CT Scan की जांच को निर्देशित करते वक्त Computer का प्रयोग किया जाता है
- अस्पतालों में
- शॉपिंग मॉल्स
- शॉप्स
- रेलवे स्टेशन
- स्कूल और कॉलेज इत्यादि
कंप्यूटर के उपयोग से डाटा स्टोरेज का काम आसान हो गया है इसलिए इसे हर दफ्तर में उपयोग किया जाता है।
कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्दों में
आज कंप्यूटर हमारी हर दिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। “कंप्यूटर” शब्द एक लैटिन भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है गणना करना। चार्ल्स बैबेज ने कंप्यूटर जैसे अद्भुत गैजेट का निर्माण किया था जिससे कि जटिल समस्याओं का समाधान किया जा सके।
कंप्यूटर का प्रयोग कई दशकों से किया जा रहा है लेकिन पिछले दशक से कंप्यूटर का उपयोग पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है। चाहे प्राइवेट ऑफिस हो या फिर सरकारी हर जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है। हालांकि पहले कंप्यूटर का उपयोग सिर्फ सरकारी कामों को करने के लिए किया जाता था लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल सार्वजनिक कर दिया गया। लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि कंप्यूटर हमारे समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर कंप्यूटर को बनाया नहीं गया होता तो आज दुनिया भर के इतने सारे काम सरलता के साथ नहीं हो सकते थे।
कंप्यूटर के घटक और प्रकार
कंप्यूटर इनपुट प्रोसेस और आउटपुट वाले तीन चरणों पर चलता है। जो साधारण कंप्यूटर होते हैं उनमें सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस मूल रूप से होते हैं। इन सबके अलावा भी कंप्यूटर से जुड़ने वाले बहुत सारे डिवाइस होते हैं जैसे कि प्रिंटर, स्कैनर, जॉयस्टिक, प्रोजेक्टर, लेजर पेन इत्यादि।
कंप्यूटर का प्रयोग
कंप्यूटर का उपयोग धीरे-धीरे बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है और इसीलिए लगभग हर फील्ड में काम करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर से जहां एक और काम करना आसान होता है तो वही इससे काम बहुत तेजी से होता है। आज कंप्यूटर का उपयोग दैनिक कार्यों को करने के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जाता है –
मेडिकल क्षेत्र
चिकित्सा क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है क्योंकि इसकी मदद से डॉक्टर रोगी का निदान करते हैं। इसके अलावा घातक बीमारियों का इलाज ढूंढने के लिए भी कंप्यूटर का प्रयोग होता है। कई प्रकार की मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने में भी कंप्यूटर की मदद ली जाती है।
कंप्यूटर का प्रयोग बहुत सारे शोध कार्यों में किया जाता है जैसे कि वैज्ञानिक अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान और इसके अलावा सामाजिक अनुसंधान में भी कंप्यूटर की मदद ली जाती है। कंप्यूटर की सहायता से हम अपने पर्यावरण और समाज पर नजर रख पाने में सफल हुए हैं।
सुरक्षा क्षेत्र
किसी भी देश के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है उसके देश की ओर देश में रहने वाले लोगों की सुरक्षा। ऐसे में कंप्यूटर की वजह से ऐसा कर पाना संभव हो सका है। कंप्यूटर देश की सुरक्षा एजेंसियों को देश में होने वाले किसी भी खतरे के बारे में पता लगाने में सहायता करता है। इसके साथ ही साथ कंप्यूटर से दुश्मन पर नजर भी रखने का काम किया जा सकता है।
कंप्यूटर के नुकसान
वैसे तो कंप्यूटर के बहुत सारे फायदे हैं इससे टेक्नोलॉजी को बहुत ज्यादा फायदा भी हुआ है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं जिनके बारे में जानकारी निम्नलिखित इस प्रकार से है –
- हैकर्स किसी भी व्यक्ति का पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं और उसे लीक कर सकते हैं।
- बच्चे कंप्यूटर में ज्यादा समय बिताते हैं जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ता है।
- कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखें खराब हो सकती हैं।
- हद से ज्यादा कंप्यूटर पर निर्भर रहना और उसका अधिक इस्तेमाल करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- आने वाले कुछ दिनों में बड़ी-बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां लोगों को काम नहीं देंगीं बल्कि वो रोबोट बनाकर उनसे काम करवाएंगीं जिसकी वजह से बेरोजगारी बढ़ेगी।
जैसे की आप समझ ही गये होंगे की कंप्यूटर एक अद्भुत मशीन है जिसका हर क्षेत्र में उपयोग होता है। कंप्यूटर की उपयोगिता इतनी अधिक है की आज के समय में हर व्यक्ति को कंप्यूटर चलाना आना चाहिए। कंप्यूटर ने रोजगार के भी कई सारे अवसर दिए हैं। केवल कामकाज ही नही बल्कि मनोरंजन के क्षेत्र में भी कंप्यूटर ने बड़ा योगदान दिया है।
- ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध
- 10 Lines on Internet in Hindi
- 10 Lines on Email in Hindi
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको कंप्यूटर पर निबंध अलग-अलग शब्दों में बताया। हमारा यह Post ऐसे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा जो किसी कंपटीशन के लिए या फिर एग्जाम की तैयारी के लिए कंप्यूटर पर निबंध की जानकारी जानना चाहते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके लिए Helpful रहा होगा। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर अच्छा लगा हो तो इसे उन लोगों के साथ भी जरूर Share करें जो कंप्यूटर पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में ढूंढ रहें हैं।
Related Posts
ग्रीष्म ऋतु पर निबंध – 100, 250, 300 सरल शब्दों में | Essay on Summer Season in Hindi
हिंदी निबंध | Essay in Hindi
जनसंख्या वृद्धि पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में | जनसंख्या विस्फोट पर निबंध
good , very good
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Essay On Computer In Hindi | कंप्यूटर पर निबंध : आधुनिक युग की तकनीकी महाशक्ति
Table of Contents
Essay On Computer In Hindi: कंप्यूटर, जिन्हें हम आजकल अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं, एक ऐसा उपकरण है जिसने आधुनिक दुनिया को परिवर्तित कर दिया है। यह तकनीकी महाशक्ति हमारे समय के जीवन को सरल और सुखमय बना दिया है। कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है, जैसे कि विज्ञान, शिक्षा, व्यवसाय, संचालन, मनोरंजन, और और भी अनगिनत कार्यों में। इस लेख में, हम कंप्यूटर के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को समझेंगे।
कंप्यूटर का इतिहास (Essay On Computer In Hindi)
कंप्यूटर का इतिहास बहुत ही रोचक है और यह दिखाता है कि मानवता किस तरह से तकनीक के क्षेत्र में प्रगति कर रही है। कंप्यूटर का जन्म 20वीं सदी के प्रारंभ में हुआ था। लेकिन इसका विकास और प्रगति आजके समय तक ही हुआ है।
पहले कंप्यूटर बहुत बड़े और महंगे थे और उनका उपयोग सिर्फ सरकारी और वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए होता था। पहले कंप्यूटर ज्यादातर संख्याओं को गणना करने के लिए उपयोग होते थे। इनमें ENIAC (Electronic Numerical Integrator and Computer) और UNIVAC (Universal Automatic Computer) शामिल हैं, जो 1940 के दशक में विकसित किए गए थे। इन कंप्यूटरों के आकार विशाल थे और उनके संचालन के लिए बड़ी ताक़त की आवश्यकता होती थी।
कंप्यूटर के विकास में महत्वपूर्ण घटनाएं
कंप्यूटर के विकास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं, जिनमें निम्नलिखित घटनाएं शामिल हैं:
1. ट्रांजिस्टर की खोज (1947):
ट्रांजिस्टर ने वैक्यूम ट्यूब्स की जगह ले ली और कंप्यूटरों को छोटे, सुरक्षित, और अधिक शक्तिशाली बनाया।
2. पहला व्यक्तिगत कंप्यूटर (1970):
इसके बाद, पहला व्यक्तिगत कंप्यूटर, Altair 8800, मार्केट में आया, जिसने कंप्यूटर को घरों तक पहुंचाया।
3. पहला माइक्रोप्रोसेसर (1971):
इंटेल ने 4004 माइक्रोप्रोसेसर का विकास किया, जिससे कंप्यूटरों को और भी मिनीएट्यूराइज़ किया गया।
4. पर्सनल कंप्यूटर का आगमन (1980):
IBM PC और Apple II जैसे पर्सनल कंप्यूटर ने आम लोगों के लिए कंप्यूटिंग को आसान बना दिया।
5. इंटरनेट का आगमन (1990):
इंटरनेट का आगमन ने कंप्यूटर को एक ग्लोबल जाल में जोड़ा और दुनिया भर में जानकारी के आदान-प्रदान को संभव बनाया।
6. स्मार्टफोन की आवश्यकता (2000):
स्मार्टफोन्स ने कंप्यूटिंग को हमारे जीवन का हिस्सा बना दिया है और हमें दुनिया से जुड़े रहने में मदद की है।
कंप्यूटर के प्रकार
कंप्यूटर कई प्रकार के होते हैं, और वे उनके कार्यों और उपयोग के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में आते हैं। ये श्रेणियां निम्नलिखित हैं:
1. पर्सनल कंप्यूटर:
ये कंप्यूटर व्यक्तिगत उपयोग के लिए होते हैं और आमतौर पर घरों और ऑफिसों में पाए जाते हैं। इनमें डेस्कटॉप कंप्यूटर्स और लैपटॉप्स शामिल हैं।
2. सर्वर:
सर्वर कंप्यूटर बड़े नेटवर्क्स को प्रबंधित करने के लिए होते हैं और डेटा संग्रहण के लिए उपयोग किए जाते हैं।
3. सुपरकंप्यूटर:
सुपरकंप्यूटर अत्यधिक गति और शक्ति के साथ काम करते हैं और वैज्ञानिक और अन्य अनुसंधान कार्यों के लिए उपयोग होते हैं।
4. टैबलेट और स्मार्टफोन:
ये हमारे हाथ में होते हैं और हमें इंटरनेट, गेम, और अन्य उपयोगों के लिए उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करते हैं।
कंप्यूटर के घटक
कंप्यूटर के मुख्य घटक निम्नलिखित होते हैं:
1. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU):
CPU कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, जो कंप्यूटर के सभी कार्यों को कंट्रोल करता है। यह कार्यों को प्रोसेस करने, डेटा को संगठित करने, और परिणाम प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होता है।
2. मेमोरी:
मेमोरी कंप्यूटर के डेटा और इन्स्ट्रक्शन्स को स्टोर करने के लिए उपयोग होती है। RAM ( Random Access Memory ) और ROM (Read-Only Memory) कंप्यूटर की दो प्रमुख प्रकार की मेमोरी होती हैं।
3. स्टोरेज:
स्टोरेज कंप्यूटर के डेटा को दीर्घकालिक रूप से संग्रहित करने के लिए उपयोग होती है। हार्ड ड्राइव, SSD, और एक्स्टर्नल ड्राइव जैसे विभिन्न प्रकार की स्टोरेज उपलब्ध हैं।
4. इनपुट डिवाइस:
इनपुट डिवाइस कंप्यूटर को इनपुट देने के लिए उपयोग होते हैं, जैसे कि कीबोर्ड, माउस, टचस्क्रीन, और माइक्रोफ़ोन।
5. आउटपुट डिवाइस:
आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर से जानकारी और परिणाम प्राप्त करने के लिए उपयोग होते हैं, जैसे कि मॉनिटर, प्रिंटर, और स्पीकर्स।
कंप्यूटर के उपयोग
कंप्यूटर के विभिन्न उपयोग हैं, और यह उनके समय के साथ बढ़े हैं।
1. विज्ञान और अनुसंधान:
कंप्यूटर विज्ञान, गणित, फिजिक्स, और अन्य विज्ञानों में अनुसंधान के लिए उपयोग होते हैं। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए सुपरकंप्यूटर भी प्रयोग किए जाते हैं।
2. व्यवसाय:
कंप्यूटर व्यवसायों को प्रबंधन, लेन-देन, और संचालन के लिए महत्वपूर्ण हैं। ERP (Enterprise Resource Planning) सॉफ़्टवेयर और अन्य उपकरण व्यवसायों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
3. शिक्षा:
कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल सामग्री, और वीडियो वाणिज्य की सुविधा प्रदान करते हैं।
4. आर्ट और डिज़ाइन:
कंप्यूटर आर्ट, ग्राफ़िक्स डिज़ाइन, और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में भी उपयोग होते हैं।
5. मनोरंजन:
कंप्यूटर खेल, फिल्में, म्यूज़िक, और अन्य मनोरंजन कार्यों के लिए भी उपयोग होते हैं।
कंप्यूटर के फायदे
कंप्यूटर के उपयोग से कई फायदे होते हैं:
1. गति और दक्षता:
कंप्यूटर कार्यों को बड़े गति से करते हैं और अधिक दक्ष होते हैं।
2. संगठन और प्रबंधन:
व्यवसायों और संगठनों के लिए कंप्यूटर संगठन और प्रबंधन को सरल बनाते हैं।
3. संवाद:
कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से लोग आसानी से एक-दूसरे से संवाद कर सकते हैं, जिससे दुनिया भर में जुड़ाई बढ़ जाती है।
4. शिक्षा:
कंप्यूटर शिक्षा को इंटरैक्टिव और आकर्षक बनाते हैं और छात्रों को नए तरीकों से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।
5. आर्थिक विकास:
कंप्यूटर से ऑनलाइन व्यापार, फ्रीलांसिंग, और वित्तीय कार्यों के लिए नौकरियां और व्यापारिक अवसर प्राप्त होते हैं।
कंप्यूटर के नकारात्मक प्रभाव
हालांकि कंप्यूटर के कई फायदे हैं, वे नकारात्मक प्रभावों को भी पैदा कर सकते हैं:
1. सुरक्षा समस्याएँ:
कंप्यूटर और इंटरनेट के साथ आने वाली सुरक्षा समस्याएँ बढ़ गई हैं, जैसे कि हैकिंग, वायरस, और ऑनलाइन फिशिंग।
2. नैतिकता की समस्याएँ:
इंटरनेट पर अवगुणित सामग्री और कंप्यूटर खेलों का अधिक उपयोग नैतिकता की समस्याओं को बढ़ा सकता है।
3. कंप्यूटर का उपयोग नष्ट करने में:
यदि कंप्यूटर का उपयोग गलत तरीके से किया जाए, तो यह व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को प्रभावित कर सकता है।
कंप्यूटर के भविष्य का दृष्टिकोण
कंप्यूटर के भविष्य में भी और भी अधिक रोचक होने की संभावना है। निम्नलिखित कुछ विकल्प हैं:
1. क्वांटम कंप्यूटिंग:
क्वांटम कंप्यूटिंग कंप्यूटर की गति और क्षमता को और भी बढ़ा सकता है, जिससे वैज्ञानिक अनुसंधान में महत्वपूर्ण गगनाना हो सकता है।
2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI):
AI कंप्यूटर को अनुकूलित और स्वायत्त करने की क्षमता प्रदान कर सकता है, जिससे व्यक्तिगत सेवाएं और उत्पाद विकसित किए जा सकते हैं।
3. इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT):
IoT कंप्यूटर को विभिन्न डिवाइस्स के साथ जोड़कर हमारे जीवन को संयंत्रित बना सकता है, जैसे कि स्मार्ट होम्स और स्मार्ट सिटीज़।
4. मशीन लर्निंग:
मशीन लर्निंग कंप्यूटर को अपने आप सीखने की क्षमता प्रदान कर सकता है, जिससे उसकी क्षमता और भी महत्वपूर्ण हो सकती है।
Essay On Computer In Hindi : कंप्यूटर आधुनिक युग की तकनीकी महाशक्ति है और हमारे समय के समग्र विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है और यह हमारे जीवन को सरल, सुखमय, और समृद्धि की ओर बढ़ा रहा है। हालांकि कंप्यूटर के कई फायदे हैं, हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम उन्हें सावधानीपूर्वक और नैतिकता के साथ उपयोग करते हैं ताकि हम उनके नकारात्मक प्रभावों से बच सकें। कंप्यूटर के भविष्य में और भी अनगिनत संभावनाएँ हैं, जिनसे हमारे जीवन को और भी सरल और बेहतर बनाया जा सकता है।
कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसका उपयोग डेटा प्रोसेसिंग, संचयन, और प्रेजेंटेशन के लिए किया जाता है।
कंप्यूटर के प्रकार क्या हैं?
कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के होते हैं, जैसे कि पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, सर्वर, मेनफ्रेम कंप्यूटर, और सुपरकंप्यूटर।
कंप्यूटर के कितने प्रमुख भाग होते हैं?
कंप्यूटर मुख्यत: हार्डवेयर (हार्डडिस्क, प्रोसेसर, मॉनिटर, कीबोर्ड, आदि) और सॉफ़्टवेयर (ऑपरेटिंग सिस्टम, एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर) से मिलकर बनता है।
प्यूटर का इतिहास क्या है?
कंप्यूटर का इतिहास बहुत लंबा है, लेकिन पहला ईलाक्ट्रॉनिक कंप्यूटर ENIAC 1946 में बना था।
कंप्यूटर कैसे काम करता है?
कंप्यूटर डेटा को प्रोसेस करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें सिस्टम हार्डवेयर प्रोसेसर द्वारा इनपुट डेटा को प्रोसेस करता है और आउटपुट डेटा तैयार करता है।
कंप्यूटर वायरस क्या है?
कंप्यूटर वायरस एक कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जो अनवांछित रूप से कंप्यूटर सिस्टम में क्षति पहुँचाता है।
कंप्यूटर की सुरक्षा के लिए क्या उपाय हैं?
कंप्यूटर सुरक्षा के लिए अच्छा एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर, फ़ायरवॉल, अपडेट की नियमित जाँच, और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड उपयोग करना जरूरी है।
कंप्यूटर में डेटा सहेजने के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या है?
कंप्यूटर में डेटा सुरक्षित रूप से सहेजने के लिए एक बैकअप डिवाइस जैसे कि एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव या क्लाउड स्टोरेज का उपयोग किया जा सकता है।
कंप्यूटर के लिए कौन-कौन से ऑपरेटिंग सिस्टम हैं?
कुछ प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम हैं: Microsoft Windows, macOS, Linux, और Android।
कंप्यूटर नेटवर्क क्या होता है?
कंप्यूटर नेटवर्क एक संचालनीक तंत्र होता है जिसमें कई कंप्यूटर एक-दूसरे से कनेक्ट होते हैं ताकि वे डेटा और संचालना साझा कर सकें।
यह भी पढ़ें:-
- Disaster Management in Hindi PDF Notes 2023
- Indian Polity PDF Notes: Unlocking the Secrets of India’s Governance
Share this:
Leave a comment cancel reply.
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Notify me of follow-up comments by email.
Notify me of new posts by email.
कंप्यूटर पर निबंध | Computer Essay in Hindi
Computer Essay in Hindi : अगर आप कंप्यूटर पर निबंध जानने के लिए इस लेख पर आये है तो आप बिलकुल सही जगह पर है यहाँ आपको Computer Par Essay 400 Words, 1000 Worlds और 20 Lines में उपलब्ध कराएँगे।
वर्तमान समय में सायद ही ऐसे कोई व्यक्ति होगा जो कंप्यूटर के बारे में न जानता हो आज के समय में स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, सरकारी कार्यालय आदि जगहों पर आसानी से देखने को मिल जाता है।
आज के समय में दिन प्रतिदिन कंप्यूटर को तकनीक से विकसित किया जा रहा है जो पहले से ज्यादा बेहतर होता जा रहा है। अक्सर जो छात्र हिंदी विषय से पढाई करते है उन्हें अक्सर परीक्षाओ में कंप्यूटर पर निबंध लिखने को मिलता है।
Table of Contents
कंप्यूटर पर निबंध (200 शब्द) – Computer Essay in Hindi
कंप्यूटर एक ऐसा मशीन है जो कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग या कंप्यूटर विज्ञानं से संबंधित कार्यों को संपादित और संचालित करने में मदद करता है। यह एक आदर्श उपकरण है जो हमारे दैनिक जीवन में बहुत सारे तरीकों से उपयोग किया जाता है।
कंप्यूटर के बिना हमारा जीवन बहुत ही मुश्किल हो जाता है। वह हमारे सभी कार्यों को आसानी से संपादित और संचालित करने में मदद करता है। कंप्यूटर हमारी शिक्षा, व्यवसाय, संपर्क और संचार जैसे बहुत सारे क्षेत्रों में उपयोग माना जाता है कंप्यूटर हमारे जीवन को आसान बनाने के साथ हमारे कई कामो को आसान बना दिया है।
कंप्यूटर हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसका उपयोग आज कई फैसलों और कार्यों में होता है, जैसे डाटा प्रसंस्करण, सामग्री संपादन, समय पर समाधान और संचार जैसे कार्यों में किया जाता है।
कंप्यूटर एक स्मार्ट मशीन है जो हमारी जानकारी, सामग्री और डाटा को संग्रहीत और प्रसंस्करण करने की क्षमता रखता है इसके अंदर एक सूत्रधारक होता है जो संभवतः हाई-स्पीड प्रोसेसर होता है जो संभवतः हमारे कंप्यूटर के सारे कार्यों का निर्माण और निर्माण करने में मदद करता है।
कंप्यूटर पर निबंध (300 शब्द)
कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक संसाधन है, यह कमोबेश मानव-मस्तिक के समान कार्य करती है और आश्चर्यजनक तीव्र गणना करता है। यह स्वचलन के युग में प्रवेश है।
कम्प्यूटर की मुख्य विशेषता है कि यह इनपुट पर तार्किक संक्रियाएँ करता है और प्रोगाम किए गए निर्देशों के अनुसार उत्तर देता है 20वीं शताब्दी के अंतिम दो दशकों के दौरान विश्व में कम्प्यूटर क्रान्ति आ गई जिसमें सूचना संसाधन और पुनःप्राप्ति अविश्वसनीय गति से की जा रही है।
चार्ल्स बैबेज पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य में लघुगणक सारणियों को संग्रहित करने वाली मशीन के बारे में सोचा, वर्तमान में कम्प्यूटर हमारे औद्योगिक विकास की आधारशिला बन गया है इसने केवल औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि में ही सहायता प्रदान नहीं की है बल्कि इंटरनेट और सूचना-हाइवे ने लोगों के कमरे तक सूचना के परिस्रवण और प्रेषण में सहायता प्रदान की है। रोबोट का उपयोग सक्रिय ज्वालामुखी, समुद्र-विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में किया जा रहा है जहाँ मानव का पहुँचना संभव नहीं है।
किन्तु कम्प्यूटर अभिशाप है या वरदान? इस प्रश्न पर मतांतर है। कम्प्यूटर उन क्षेत्रों के लिए विशिष्ट होगा जिसमें विकास मानव-शरीर की सीमाओं से बाधित हो गया है कम्प्यूटर ऊर्जा-संकट, एड्स, कैंसर अनुसंधान इत्यादि में काम करने के लिए प्रोगाम किए गए मशीनों जैसी मानवता के सर्वाधिक ज्वलंत समस्याओं को हल कर सकता है और उनका समाधान कर सकता है जो वर्तमान में हमारे लिए अवैध नहीं है।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि कम्प्यूटर एक महान कृति है किन्तु हमें यह भी स्मरण रखना चाहिए कि “मानव का अस्तित्व संवेदना और ज्ञान रूपी दो स्तम्भों पर आधारित है, ज्ञान के बिना संवेदना अप्रभावी है और संवेदना के बिना ज्ञान अमानवीय है” हमारे मस्तिष्क में प्रोटोप्लाज्मिक कम्प्यूटर के लिए चल रही सोच-प्रक्रिया यहाँ नहीं रुकेगी, बल्कि मानव-क्षमताओं के विकास और पृथ्वी पर मानव का जीवन बेहतर और सुखमय बनाने तक जारी रहेगी।
कंप्यूटर पर निबंध (400 शब्द)
आज सभी शिक्षित व्यक्ति कंप्युटर से परिचित है याँहा तक की स्कूली बच्चे भी कंप्युटर के विषय में सबकुछ जानते है वे जानते है की वह क्या है और कैसे कार्य करता है अन्य विषयों के साथ साथ कंप्युटर का शिक्षा भी दी जाती है वे इसके लाभ से बहुत कुछ सिख रहे है कंप्युटर के बारे में मौलिक जानकारी चलर्स बैबेज के द्वारा दी गई और इन्हे कंप्युटर का जनक मन जाता है कंप्युटर का कार्यक्षमता बड़ी तेजी से बढ़ रही है।
एक कंप्युटर के की भाग होते है इसे अंग्रेजी कई – बोर्ड द्वारा चलाया जाता जाता है यह एक टाईप – राईटर की तरह होता है और इसके साथ अन्य काम भी हो सकता है यह एक केन्द्रीय व्यववस्था इकाई है जिसे सी. पी. यू. कहा जाता है। कंप्युटर के मेमोरी में असंख्य सूचनाओ को समाहित किया जा सकता है एक छोटे से कंप्युटर के डिस्क में बहुत ही सारी पुस्तक को संग्रहीत किया जा सकता है। प्रोग्राम को इसके इन – पूट में डाला जाता है इसका परिणाम इसके मॉनिटर स्क्रीन पर आता है यह एक छोटे टेलीविजन की तरह होता है।
आधुनिक कंप्युटर के चिप्स विकसित हो गए है इन्हे बगैर की – बोर्ड को संपर्क किए भी चलाया जा सकता है इन्हें एक स्विचनुमा व्यवस्ता के द्वारा चलाया जाता है उसे माऊस कहा जाता है कोई चाहे तो कंप्युटर से प्रिंटर को जोड़कर मन चाहे चित्र बना सकते है। आज के यूग में कंप्युटर मानव जीवन के विभिन्न यंग बन गया है कार्यालयों एवं संस्थाओ में कार्य के बोझ से छुटकारा पाने हेतु कंप्युटर को व्यवस्थित किया जा रहा है।
यह मानव कार्य के क्षमता से काफी ज्यादा तेज एवं विश्वसनीय है अब कंप्युटर का प्रयोग हर क्षेत्र में ( यानि विज्ञान, व्यापार, सांख्यिकी, कला, और मनोरंजन ) किया जा रहा है शिक्षा के क्षेत्र में इसने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अमेरिका एवं जापान जैसे विकसित राष्ट्र अधिक से अधिक शक्तिशाली अच्छे कंप्युटर विकसित कर रहे है विकाशशील देशों में कंप्युटर ट्रेनिंग तेजी से बढ़ रहा है।
कंप्युटर प्रशिक्षण केंद्र और संस्थाए तेजी से स्थापित हो रहा है बड़ें पैमाने पर उन्नत एवं विशिष्ट प्रोग्राम की शिक्षा दी जा रही है कंप्युटर ट्रेनिंग एक अच्छा व्यवसाय बन गया है यह नियोजन की गारंटी है कंप्युटर सभी के लिए वक आवश्यक साधन बन गया है यह एक गणितज्ञ के लिए कठिन प्रश्नों को हल करने का साधन है एक कवि या लेखक इसके द्वारा छंद,अलंकार, समानार्थक एवं विपरीतार्थक शब्दों साधन है इसके द्वारा पूरी दुनिया को शयन कक्ष में समेत जा सकता है।
- दुर्गा पूजा पर निबंध
- मोबाइल फोन पर निबंध
- हमारा प्रिय खेल क्रिकेट पर निबंध
- दिवाली पर निबंध
- गणतंत्र दिवस पर निबंध
- हजाम पर निबंध
- मेरा विद्यालय पर निबंध
- सरस्वती पूजा पर निबंध
कंप्यूटर पर निबंध (1000 शब्द)
कंप्युटर मानव द्वारा किया गया सबसे महत्वपूर्ण और बेहतरीन आविष्कार है कंप्युटर मानव के जीवन जीने के नजरिया है आज कंप्युटर की सहायता से किसी भी प्रकार की जानकारी ली जा सकती है इसकी गणना करने की तेजी नए मानव को भी तेज रफ्तार बना दिया है। कंप्युटर का आविष्कार सर्वप्रथम चार्ल्स बैबेज ने किया था इसके बाद इसमे नियंत्रण परिवर्तन होते रहे और आज यह दुनिया में परिवर्तन ला रहा है।
कंप्युटर क्या है?
कंप्यूटर बिजली से चलने वली एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो की इनपुट के रूप में देता को अपने अन्दर ग्रहण करता है और सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के अनुसार उसे प्रोसेस करके हमें आउटपुट के रूप में रिजल्ट प्रदान करता है।
कंप्युटर के उपयोग
वर्तमान में कंप्युटर पर देश दुनिया की सभी जानकारियाँ उपलब्द है इसका उपयोग सभी कार्यालयों, बैंकों, अस्पतालों, स्कूलों, और शोध के लीये वैजीनिक द्वारा भी उपयोग किया जाता है इसके उपयोग के कारण आज हमें मौसम की सही जानकारी मिल जाती है साथ ही कंप्युटर नए शिक्षा और व्यापार को भी आसानी बना दिया है चिकित्सा के क्षेत्र में तो क्रांतिकारी बदलाओ आए है चिकित्सकों द्वारा बीमारियों के इलाज के लिए दवाईयाँ बनाना आसान हो गया है।
या है कंप्युटर का उपयोग आनलाइन जानकारी का आदान प्रदान करने और व्यक्ति से घर बैठे बात भी कर सकते है वैज्ञानिक नए उसकी सहायता से कई उपलब्धियाँ प्राप्त की है उन्होंने अंतरिक्ष की जानकारी कंप्युटर के मध्यान से ही प्राप्त की है कंप्युटर एक बहुत उपयोगी वस्तु है।
कंप्यूटर की पीढ़ियों – Generation of Computer in Hindi
हम यह नहीं कह सकते की कंप्यूटर का बदलाव कब-कब हुआ तो हम Official रूप से Generation of Computer को पांच भागो में बाँटा गया है।
- कंप्यूटर की पहली पीढ़ी(1946-1956)
- कम्प्यूटर की दूसरी पीढ़ी (1956-1964)
- कंप्यूटर की तृतीय पीढ़ी (1964-1971)
- कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी (1971-1985)
- कंप्यूटर की पांचवीं पीढ़ी (1985-वर्तमान)
1. कंप्यूटर की पहली पीढ़ी (1946 से 1956)
इस कंप्यूटर हम hardware के बारे में बात करे तो इसमे Vacuum Tubes , Plugs, Wires, Relays उपयोग किया गया था इसमें Storage की सुविधा नहीं थी यह ENIC later on EDSAC का भी इस्तमाल हुआ था इसके Software की तो इसमें केवल Binary Digit का प्रयोग किया गया इससे काफी मुश्किल होती थी।
क्योकि बाइनरी भाषा में समस्त निर्देश 0 और 1 के प्रयोग करके लिखे जाते हैं जिनमे जो भी गलतियों होती उनको पहचानना बहुत ही मुश्किल होता था यह कंप्यूटर आकार में काफी बड़ा होता था इसे एक स्थान से दुसरे स्थान तक ले जाने में काफी मुश्किल होती थी और यह एक बार में एक ही काम कारता था।
2. कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी (1956 से 1964)
इस पीढ़ी में पहले वाले पीढ़ी से कुछ बेहतर बनाया गया था इसमे Hardware के बारे में बात करे तो इसमे Transistors उपयोग किया गया था पहले से Upgrade होने के कारण Lesser Size और Power Consumption भी कम किया गया था इस लिए यह पहले वाले से कुछ ठीक था इसमे Storage के लिए Semi Conductor का प्रयोग किया गया था।
और अगर हम बात करे इसके Software की तो इसमें Assembly Language (जोड़, घटाव, गुणा, भाग) का प्रयोग किया गया Assembly भाषा में अंग्रेजी के शब्द के अक्षरों को प्रयोग में लिया जाता था इस पीढ़ी में Input के लिए कार्ड का इस्तमाल किया था और Output के लिए Print Out का उपयोग किया जाता था यह काफी गर्म हो जाती थी।
3. तीसरी पीढ़ी (1964 से 1971)
तीसरी पीढ़ी में Integrated Circuit उपयोग किया गया था पहले से Upgrade होने पर Size पहले से कुछ छोटा और काफी तेज हो गया और अगर हम Software बात करे तो इसमें Cobol, Fortran, Basic, Pascal, C-Language का प्रयोग किया गया।
Assembly भाषा में अंग्रेजी के शब्द के अक्षरों को प्रयोग में लिया जाता था और Computer POP – Procedure Oriented Programming Language पर काम करते थे इस पीढ़ी में Input के लिए Keyboard का और Output के लिए Moniter का उपयोग किया जाता था इस में ही Operating System का प्रयोग किया गया था और इसमे Transistors के स्थान पर I.C का प्रयोग किया गया था।
4. चौथी पीढ़ी (1971 से 1985)
चौथी पीढ़ी में Hardware के बारे में बात करे तो इसमे VLSL – Very Large Scale Integration Micro-Processors उपयोग किया गया था Micro-Processors एक सिलकन से बना हुआ चिप था और अगर हम Software के बारे में बात करे तो इसमें High-level language जैसे, C और C ++, Java, .Net, C# जैसे भाषा का इस्तमाल किया गया इस पीढ़ी में Operating System का शुरुआत हुआ था जो चलाने में बहुत ही आसान था और इसी पीढ़ी में Mouse का प्रयोग शुरू हुआ।
5. पाचवीं पीढ़ी (1985 से वर्तमान)
यह वर्तमान पीढ़ी है इसमे Hardware के बारे में बात करे तो इसमे Molecular और Biological Chips उपयोग किया गया है और Software के बारे में बात करे तो इसमें Artificial Intelligence और Export System का प्रयोग किया जा रहा है यह कंप्यूटर बाकि सारे कंप्यूटर से अच्छा चल रहा है।
निष्कर्ष :-
कंप्युटर मानव जीवन का अभिन्न अंग बन गया है इसके बहुत अधिक फायदे भी है तो कुछ नुकसान भी है इसलिए हमें इसका सावधानी पूर्वक करना चाहिए हमें यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए की कंप्युटर अगर मानव जीवन को सुलभ बना सकता है तो यह उसे दुर्लभ भी बना सकता है।
आधुनिक युग में विज्ञान की मदद से मनुष्य ने कई महत्वपूर्ण आविष्कार कए है कंप्युटर इनमे से एक प्रमुख आविष्कार है यह आदमी के दिमाग की तरह कार्य करता है इसमे देश दुनिया की सभी आवश्यक जानकारीयाँ सभी होती है इन जानकारीयों को कंप्युटर याद रखता है तथा मांगे जाने पर तुरंत प्रदर्शित भी कर देती है बड़ी से बड़ी गणनाएँ यह पलक झपकते कर सकता है जिसे करने में आदमी को घटों लग जाएँ।
कंप्युटर के आविष्कार के परिणामस्वरूप दुनिया में क्रांति आ गई है सभी कार्यालीयों, बैंकों, सार्वजनिक संस्थानों आदि में इसका उपयोग किया जा रहा है रेल और हवाई यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग में यह प्रमुख भूमिका निभाता है।
कंप्युटर सूचना क्रांति का अग्रदूत बन बन गया है विद्यालयों में कंप्युटर शिक्षा अनिवार्य सी होती जा रही है व्यापार और उद्योग में इसके उपयोग के बिना अब काम नहीं चल सकता कंप्युटर आज की एक आवश्यक वस्तु बन गई है।
कंप्यूटर पर निबंध 20 लाइन
- कंप्युटर एक इलेक्ट्राँनिक मशीन है।
- इसका आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया।
- कंप्युटर विज्ञान की एक अद्भुत देन है।
- आज कंप्युटर का उपयोग हर क्षेत्र में किया जाता है।
- कंप्युटर से हमलोग कोई भी काम बहुत ही आसानी एवं जल्दी से कर सकते है।
- दुनिया के पहले कंप्युटर का नाम ENTIAC था।
- CPU को कंप्युटर का दिमाग कहा जाता है।
- कंप्युटर जब चलता है तो उसे Boot Up कहा जाता है।
- कंप्युटर का सारा डाटा हार्ड डिस्क मे स्थित होता है।
- इंटरनेट कंप्युटर का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
- कंप्युटर का उपयोग आज प्रत्येक क्षेत्र में किया जाता है।
- कंप्युटर कई लोगों का कार्य अकेले ही कर सकता है।
- CPU का पूरा नाम central processing unit होता है।
- कंप्युटर विज्ञान का बहुत बड़ा आविष्कार माना जाता है।
- कंप्युटर का काम डाटा को स्टोर करना और उसे प्रोसेस करना होता है।
- हास्पिटल, रेलवे,स्टेसन, दुकान, मॅाल, कंपनी, खेलों, आदि में कंप्युटर का उपयोग होता है।
- आज की दुनिया में बिना कंप्युटर के हम कुछ नहीं है।
- यह समय तथा ऊर्जा दोनों की बचत करता है।
- कंप्युटर की भाषा को बाइनरी कॉर्ड कहा जाता है।
- कंप्युटर पर दिखाई देने वाले सभी काम आपरेटिंग के द्वारा किये जाते है।
Q : दुनिया के सबसे तेज कम्प्यूटर का क्या नाम है?
Ans : जापान (फुगाकू) सुपर कंप्यूटर
Q : कंप्यूटर का हिंदी अर्थ क्या है?
Ans : गणना करने वाला
Q : भारत के सबसे तेज कम्प्यूटर का क्या नाम है?
Ans : PARAM Siddhi-AI
Q : कंप्यूटर का जनक कौन है?
Ans : चार्ल्स बैबेज
Q : दुनिया के पहले कंप्यूटर का नाम बताइए ?
Ans : जॉन डब्ल्यू मौचली और जे प्रेस्पर एकर्ट ने दुनिया का पहला कंप्यूटर खोजा था।
Related Article :-
- मेरा प्रिय कवि पर निबंध
- मेरी पाठशाला पर निबंध
- भारतीय किसान पर निबंध
- निबंध, निबंध लेखन, हिंदी निबन्ध
- महात्मा गाँधी पर निबंध
- आतंकवाद पर निबंध
मै निशांत सिंह राजपूत इस ब्लॉग का लेखक और संस्थापक हूँ, अगर मै अपनी योग्यता की बात करू तो मै MCA का छात्र हूँ.
Leave a Comment Cancel reply
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Recent Post
Fair lovely का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है, बुगाटी कंपनी का मालिक कौन है और बुगाटी किस देश की कंपनी है-, हिंदी बारहखड़ी | hindi barakhadi chart pdf download, koshish karne walon ki haar nahi hoti lyrics, poem | सोहनलाल द्विवेदी / अमिताभ बच्चन, सरस्वती मंत्र अर्थ सहित – saraswati mantra, बैंक खाते में नाम बदलने के लिए ऐप्लिकेशन | bank me name change application in hindi, गुरु श्लोक अर्थ सहित | guru shlok meaning in hindi, नवग्रह वैदिक मंत्र | navgrah mantra in sanskrit to hindi, about mypathshala.
MyPathshala is an Online Learning Platform. MyPathshala was founded in August 2020. Here you can learn Hindi Grammar, Sanskrit Grammar, English Grammar, Study, Technology and other educational content in hindi.
Hindi Barakhadi
Sanskrit Counting
Sanskrit Slogans
© 2024 My Pathshala All rights reserved
About | Contact | Privacy Policy | Disclaimer
आधुनिक युग में कम्प्यूटर की भूमिका पर निबन्ध | Essay on The Role of Computers in Modern Life in Hindi
आधुनिक युग में कम्प्यूटर की भूमिका पर निबन्ध | Essay on The Role of Computers in Modern Life in Hindi!
ADVERTISEMENTS:
कम्प्यूटर विद्युत द्वारा चालित यंत्र है । मानव मस्तिष्क की भांति कार्य करता है । और तीव्रगति से परिणामों को प्रस्तुत करता है । कम्प्यूटर की मूल विशिष्टता यह है कि यह अपने अंदर भरी सामग्री, का कार्यक्रम के निर्देशो द्वारा प्रदान करता है ।
बड़ी-बड़ी संख्याओं की गणना कम्प्यूटर चंद सेकण्ड में ही कर देता है । अंतरिक्ष पर मानव विजय तथा चन्द्रमा की यात्रा और वहाँ से वापस लौटने के पीछे कम्प्यूटरों का विशेष योगदान रहा है। 1944 में प्रोफेसर हॉवार्ड एकिन्स और उनके दल ने अमरीका के हॉवर्ड विश्वविद्यालय में प्रथम कम्प्यूटर का निर्माण किया था ।
इस आविष्कार के लगभग पांच दशकों के अंदर सम्पूर्ण विश्व कम्प्यूटर क्रांति से प्रभावित हो गया है । कम्प्यूटर मानव बुद्धि से अधिक योग्य माने गए हैं, क्योंकि वे तथ्यों के संकलन और गणना में अधिक तीव्र होते हैं । जिस गणना को करने में मनुष्य महीनों लगा सकता है उसे वे कुछ ही सैकण्डों में कर सकते है ।
कुछ शोध कर्ता यह मानते है कि अब ऐसा कुछ भी नहीं रह गया हैं जोकि मानव बुद्धि कर सकती है परन्तु कम्प्यूटर नही कर सकता । न्यूयार्क के कोलम्बिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राबर्ट के अनुसार 1995 के आसपास तक कम्प्यूटर बुद्धि मानव बुद्धि से श्रेष्ठ सिद्ध हो जाएगी ।
कम्प्यूटर विनाशकारी सिद्ध होगा अथवा सहजकारी? इस प्रश्न का उत्तर एक वरिष्ठ विचारक ने देते हुए कहा है कि कम्प्यूटर मानव जाति के लिए घातक सिद्ध नहीं होगा, यदि उसका प्रयोग नैतिक विषयों से संबंधित समस्याओं के सुलझाने के लिए न किया जाए ।
मानव मस्तिष्क की कुछ महत्वपूर्ण प्रवृतियाँ जैसे ‘स्व’ की भावना, नैतिक मूल्य, भाव संवेदना, धार्मिक विचार, जिज्ञासा और समाधान आदि कम्प्यूटर में नही पैदा हो सकती है । लेकिन गांधी नगर, गुजरात में निर्मित एक कम्प्यूटर ईश्वर के अस्तित्व संबंधी प्रश्नों के उत्तर दे सकता है ।
इंगलैड के प्रत्येक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कम से कम एक माइक्रो कम्प्यूटर है । अमरीकी विद्यालय भी कम्प्यूटर संचालन में रूचि ले रहे है । यहाँ तक कि आरंभिक कक्षाओं के विद्यार्थी भी कम्प्यूटर को चलाने में सक्षम हैं ।
भारत में भी कम्प्यूटरों का प्रयोग तथ्यों की सूची बनाने, अपराधों और अनेक स्रोतों के संग्रह के लिए किया जाता है । वैयक्तिक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले कम्प्यूटरों के निर्माण कार्य से जुड़ी संस्थाएँ अमरीका की एपल और इंग्लैंड की सिन्क्लेयर प्रतिष्ठित है ।
भारत में अपने प्रचार के लिए वे कठिन प्रयास कर रही है । जेब में रखे जाने वाले मिनी कैलकुलेटर भारतीय व्यवसायिकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में लोकप्रिय हो गए हैं । कम्प्यूटर को यदि साधारण टेलीविजन से जोड़ दिया जाए तो वह मौनीटर बन जाता है, जिसमें भरी गई सामग्री दिखाई देती है ।
इन 50 वर्षो में कम्प्यूटर की तकनीक में अद्वितीय प्रगति हुई है । इसके कारण कार्य प्रणालियों में क्रांतिकारी परिवर्तन आ गया है, जिससे समय और धन की बचत होती है । कोई भी क्षेत्र ऐसा नही है, जहाँ कम्प्यूटर के सहयोग की आवश्यकता नहीं होती है । मनुष्य के भावी जीवन क्य निर्माण कम्प्यूटर से ही संभव है । लेकिन कम्प्यूटर से कुछ हानियाँ भी है । कम्प्यूटर पर निर्भर रहने से मानव मस्तिष्क की क्षमता क्षीण हो जाएगी ।
कुछ लोगों की मान्यता है कि कम्प्यूटर के अगमन से जीविका की ओर अधिक राहें खुलेंगी । जबकि कुछ क्य मत है कि कम्प्यूटर लोगों से उनकी आजीविकाएँ छीन लेगा । उनका नारा है, ‘कम्प्यूटरों को फेंक दो, नहीं तो वह तुम्हें फेंक देगा ।’ कम्प्यूटरों का प्रयोग सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में होता है । इनकी सहायता से अधिक उत्पादन और कम लागत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है ।
इस बात में कोई संदेह नही है कि कम्प्यूटरों के प्रयोग से तत्काल कुछ लोगों से जीविकाएं छिन जाएँगी, लेकिन अधिक उत्पादन से अर्थव्यवस्था में विस्तार आएगा जिससे उनके साथ-साथ अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार प्राप्त होगा ।
कुछ विचारक कम्प्यूटरों के इतने तेजी से विकास को मानवजाति के लिए सार्थक नहीं मानते हैं । उनके मत है कि कम्प्यूटर के अधिक प्रयोग से मनुष्य छोटी सी गणना करना भी भूल जाएगा । कम्प्यूटर से लाभ अधिक है अथवा हानियाँ अधिक हैं, इन सब मतों से परे कम्प्यूटर का प्रसार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है । यह तो समय की माँग है जिसे रोकना असंभव है ।
Related Articles:
- कम्प्यूटर पर निबंध | Essay on Computers in Hindi
- विज्ञान एवं आधुनिक युद्ध पर निबन्ध | Essay on Science and Modern Warfare in Hindi
- संसद में प्रतिपक्ष की भूमिका पर निबन्ध |Essay on Role of the Opposition Party in Parliament in Hindi
- कम्प्यूटर पर स्कूल के छात्र के लिए निबंध | Essay for School Student on Computer in Hindi
HindiVyakran
- नर्सरी निबंध
- सूक्तिपरक निबंध
- सामान्य निबंध
- दीर्घ निबंध
- संस्कृत निबंध
- संस्कृत पत्र
- संस्कृत व्याकरण
- संस्कृत कविता
- संस्कृत कहानियाँ
- संस्कृत शब्दावली
- पत्र लेखन
- संवाद लेखन
- जीवन परिचय
- डायरी लेखन
- वृत्तांत लेखन
- सूचना लेखन
- रिपोर्ट लेखन
- विज्ञापन
Header$type=social_icons
- commentsSystem
कंप्यूटर का महत्व पर निबंध। Essay on Computer ka Mahatva
कंप्यूटर का महत्व पर निबंध : कंप्यूटर के प्रयोग से गणना में भूल-चूक की संभावना नहीं रही। कंप्यूटर शीघ्र और सहीःसही गणना कर सकने में सक्षम होते हैं। गणना की प्रक्रिया कुछ ऐसी है कि सीधी-सरल गणना में भी कभी-कभी भूल हो जाती है। संख्याएँ जैसे-जैसे वृहदाकार र जटुल होती जाती हैं वैसे ही वैसे गणना करना भी कठिन और फिर कठिन से कठिनतर होता जाता है।
100+ Social Counters$type=social_counter
- fixedSidebar
- showMoreText
/gi-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
- गम् धातु के रूप संस्कृत में – Gam Dhatu Roop In Sanskrit गम् धातु के रूप संस्कृत में – Gam Dhatu Roop In Sanskrit यहां पढ़ें गम् धातु रूप के पांचो लकार संस्कृत भाषा में। गम् धातु का अर्थ होता है जा...
- दो मित्रों के बीच परीक्षा को लेकर संवाद - Do Mitro ke Beech Pariksha Ko Lekar Samvad Lekhan दो मित्रों के बीच परीक्षा को लेकर संवाद लेखन : In This article, We are providing दो मित्रों के बीच परीक्षा को लेकर संवाद , परीक्षा की तैयार...
RECENT WITH THUMBS$type=blogging$m=0$cate=0$sn=0$rm=0$c=4$va=0
- 10 line essay
- 10 Lines in Gujarati
- Aapka Bunty
- Aarti Sangrah
- Akbar Birbal
- anuched lekhan
- asprishyata
- Bahu ki Vida
- Bengali Essays
- Bengali Letters
- bengali stories
- best hindi poem
- Bhagat ki Gat
- Bhagwati Charan Varma
- Bhishma Shahni
- Bhor ka Tara
- Boodhi Kaki
- Chandradhar Sharma Guleri
- charitra chitran
- Chief ki Daawat
- Chini Feriwala
- chitralekha
- Chota jadugar
- Claim Kahani
- Dairy Lekhan
- Daroga Amichand
- deshbhkati poem
- Dharmaveer Bharti
- Dharmveer Bharti
- Diary Lekhan
- Do Bailon ki Katha
- Dushyant Kumar
- Eidgah Kahani
- Essay on Animals
- festival poems
- French Essays
- funny hindi poem
- funny hindi story
- German essays
- Gujarati Nibandh
- gujarati patra
- Guliki Banno
- Gulli Danda Kahani
- Haar ki Jeet
- Harishankar Parsai
- hindi grammar
- hindi motivational story
- hindi poem for kids
- hindi poems
- hindi rhyms
- hindi short poems
- hindi stories with moral
- Information
- Jagdish Chandra Mathur
- Jahirat Lekhan
- jainendra Kumar
- jatak story
- Jayshankar Prasad
- Jeep par Sawar Illian
- jivan parichay
- Kashinath Singh
- kavita in hindi
- Kedarnath Agrawal
- Khoyi Hui Dishayen
- Kya Pooja Kya Archan Re Kavita
- Madhur madhur mere deepak jal
- Mahadevi Varma
- Mahanagar Ki Maithili
- Main Haar Gayi
- Maithilisharan Gupt
- Majboori Kahani
- malayalam essay
- malayalam letter
- malayalam speech
- malayalam words
- Mannu Bhandari
- Marathi Kathapurti Lekhan
- Marathi Nibandh
- Marathi Patra
- Marathi Samvad
- marathi vritant lekhan
- Mohan Rakesh
- Mohandas Naimishrai
- MOTHERS DAY POEM
- Narendra Sharma
- Nasha Kahani
- Neeli Jheel
- nursery rhymes
- odia letters
- Panch Parmeshwar
- panchtantra
- Parinde Kahani
- Paryayvachi Shabd
- Poos ki Raat
- Portuguese Essays
- Punjabi Essays
- Punjabi Letters
- Punjabi Poems
- Raja Nirbansiya
- Rajendra yadav
- Rakh Kahani
- Ramesh Bakshi
- Ramvriksh Benipuri
- Rani Ma ka Chabutra
- Russian Essays
- Sadgati Kahani
- samvad lekhan
- Samvad yojna
- Samvidhanvad
- Sandesh Lekhan
- sanskrit biography
- Sanskrit Dialogue Writing
- sanskrit essay
- sanskrit grammar
- sanskrit patra
- Sanskrit Poem
- sanskrit story
- Sanskrit words
- Sara Akash Upanyas
- Savitri Number 2
- Shankar Puntambekar
- Sharad Joshi
- Shatranj Ke Khiladi
- short essay
- spanish essays
- Striling-Pulling
- Subhadra Kumari Chauhan
- Subhan Khan
- Suchana Lekhan
- Sudha Arora
- Sukh Kahani
- suktiparak nibandh
- Suryakant Tripathi Nirala
- Swarg aur Prithvi
- Tasveer Kahani
- Telugu Stories
- UPSC Essays
- Usne Kaha Tha
- Vinod Rastogi
- Vrutant lekhan
- Wahi ki Wahi Baat
- Yahi Sach Hai kahani
- Yoddha Kahani
- Zaheer Qureshi
- कहानी लेखन
- कहानी सारांश
- तेनालीराम
- मेरी माँ
- लोककथा
- शिकायती पत्र
- हजारी प्रसाद द्विवेदी जी
- हिंदी कहानी
RECENT$type=list-tab$date=0$au=0$c=5
Replies$type=list-tab$com=0$c=4$src=recent-comments, random$type=list-tab$date=0$au=0$c=5$src=random-posts, /gi-fire/ year popular$type=one.
- अध्यापक और छात्र के बीच संवाद लेखन - Adhyapak aur Chatra ke Bich Samvad Lekhan अध्यापक और छात्र के बीच संवाद लेखन : In This article, We are providing अध्यापक और विद्यार्थी के बीच संवाद लेखन and Adhyapak aur Chatra ke ...
Join with us
Footer Social$type=social_icons
- loadMorePosts
कम्प्यूटर ( अंग्रेज़ी :Computer) एक वैज्ञानिक उपकरण है। अंग्रेज़ी के 'कंप्यूट' शब्द का अर्थ 'गणना करना' ही है। कंप्यूटर या 'गणक' शब्द इसी से बना है। इसलिए इस मशीन को कंप्यूटर कहा गया।
- कम्प्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैवेज ( ब्रिटेन ) ने वर्ष 1834 में किया था। यह एक प्रकार की गणितीय यांत्रिक व्यवस्था है। इसका उपयोग गणितीय समस्याओं एवं गणनाओं को हल करने में होता है।
- प्रारंभ में इसका उपयोग केवल गणना के लिए किया गया। धीरे-धीरे कंप्यूटर का विकास होता गया और इसके निर्माण में इलेक्ट्रॉनिक ट्यूबों का प्रयोग होने लगा। बाद में इलेक्ट्रानिक ट्यूबों की जगह ट्रांजिस्ट्ररों का प्रयोग होने लगा। इलेक्ट्रानिकी के विकास के साथ-साथ कंप्यूटरों की रूपरेखा में भी परिवर्तन होता गया। इसी शताब्दी के छठे दशक से कंप्यूटरों में संकलित परिपथों (इंडीग्रेटेड सर्किट) का उपयोग होने लगा।
- बैंक में एकाउंट, विश्वविद्यालय के परीक्षाफल, एक भाषा से दूसरी भाषा के अनुवाद, शतरंज के खेज, ट्राफ़िक का नियंत्रण, मौसम की सूचना, हवाई जहाज़ की रचना, संगीत काव्य का निर्माण, आज सभी कुछ कंप्यूटर के अधिकार क्षेत्र में है।
इन्हें भी देखें : विश्व व्यापी वेब
2013 तक एक हज़ार गुना तेज चलेगा कंप्यूटर
अब आप अगली पी़ढ़ी के कंप्यूटर और स्मार्टफोन से घंटों का काम सेकेंडों में करने के लिए तैयार हो जाइए। जी हां, वह दिन दूर नहीं जब आपका कंप्यूटर अभी से 1000 गुना तेज चलेगा। इसके लिए कंपनी हाईटेक चिप तैयार करने में लगी हुई है। कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी आईबीएम इसके लिए स्काइस्क्रेपर कंप्यूटर तैयार कर रही है जिसमें एक के ऊपर एक कई सिलिकॉन चिप एक साथ चिपकाकर विकसित किया जा रहा है। चिप को परत दर परत एक छोटे से संघटक में मिलाकर सटाया जाता है। इसका सीधा सा मतलब यह हुआ कि एक बेहद नन्हा सा संघटक में सिलिकॉन चिप को हजारों बार लपेटकर चढ़ाया जाता है। इस कंप्यूटर के विकास में आईबीएम ग्लू बनाने वाली कंपनी 3 एम की मदद ले रही है। ग्लू मेकर 3 एम यानी चिपचिपे पदार्थ से चिप की लड़ी को चढ़ाया जाएगा। इसी से कंप्यूटर की स्पीड एक हज़ार गुना ज़्यादा तेज हो जाएगी।
समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें
- प्रेसनोट डॉट इन
- दैनिक भास्कर डॉट कॉम
IMAGES
VIDEO
COMMENTS
कंप्यूटर पर निबंध (300 शब्द) - Computer par Nibandh. प्रस्तावना. कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक है जो ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। ये कम समय ...
कंप्यूटर: आज की आवश्यकता पर निबंध | Essay on Computer : Today's Need in Hindi! विज्ञान और तकनीक की अद्भुत खोजों ने मनुष्य के जीवन में एक क्रांति ला दी है। आज का युग विज्ञान का युग ...
अगर आपको हमारा यह लेख "Essay on Computer in Hindi" पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर कीजिए ताकि उन्हें मैं एक अच्छा ...
Set (4) 10 Lines on Computer in Hindi for Class 6. कंप्यूटर आज की एक महान खोज है। कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक है जिसका उपयोग अधिकांश स्थानों पर किया जाता है।
Essay on Computer in Hindi (कंप्यूटर पर निबंध) कंप्यूटर एक ऐसा मशीन है जो कि आज कि दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका इस्तेमाल ...
Computer gyan ka mahasagar speech in hindi - 12769461. sp0045272 sp0045272 02.10.2019 Hindi Secondary School answered • expert verified ... New questions in Hindi. निर्देश (प्रश्न सं. 28 से 30 ): सही रिक्त स्थान भरो।28. राम माता(क) कगोद में ...
Computer gyan ka mahasagar - 5378401. pranjal5865 pranjal5865 27.08.2018 Hindi Secondary School answered • expert verified Computer gyan ka mahasagar See answers ... New questions in Hindi • रचना के आधार पर वाक्य पहचानकर उनके भेद लिखिए१. आदित्य ...
Hindi essay computer प्रस्तावना : आज मानव तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेतहाशा व्याकुल हैं। आज मानव हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आजकल ...
कंप्यूटर का महत्त्व Importance of Computer in Hindi. आज कंप्यूटर का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है-. 1. कार्यस्थल में कंप्यूटर का महत्व Work Space ...
2 कंप्यूटर का महत्व पर निबंध (Importance of Computer In Hindi) 2.1 #1 - इंटरनेट इस्तेमाल करने में कंप्यूटर का महत्व. 2.2 #2 - मानव के दैनिक जीवन में कंप्यूटर का ...
नीचे कंप्यूटर शिक्षा का महत्व पर निबंध का एक सैंपल दिया जा रहा है : कंप्यूटर शिक्षा का महत्व आज की दुनिया में बहुत ज्यादा है ...
मेरे सपनों का भारत पर निबंध 100, 200, 300, 500 शब्दों में | Mere Sapno ka Bharat Essay in Hindi August 7, 2023 August 7, 2023 निबंध
कंप्यूटर का इतिहास (Essay On Computer In Hindi) कंप्यूटर का इतिहास बहुत ही रोचक है और यह दिखाता है कि मानवता किस तरह से तकनीक के क्षेत्र में प्रगति कर रही है। कंप्यूटर का ...
कंप्यूटर पर निबंध - Computer essay in Hindi (1000 Words) ... Please add one essay on "kya computer isaan ke dimaag ka asthaan le sakta hai? In 1000 words. Reply. Jiya kjan. September 12, 2023 at 9:08 pm . Write a niband on computer ke sarkari vibhago me upyogita.
Computer Essay in Hindi : अगर आप कंप्यूटर पर निबंध जानने के लिए इस लेख पर आये है तो आप बिलकुल सही जगह पर है यहाँ आपको Computer Par Essay 400 Words, 1000
आधुनिक युग में कम्प्यूटर की भूमिका पर निबन्ध | Essay on The Role of Computers in Modern Life in Hindi! कम्प्यूटर विद्युत द्वारा चालित यंत्र है । मानव मस्तिष्क की भांति कार्य करता है । और ...
कंप्यूटर का महत्व पर निबंध। Essay on Computer ka Mahatva 5 0 Monday 30 October 2017 2017-10-30T02:17:00-07:00 Edit this post
कम्प्यूटर Computer. कम्प्यूटर (अंग्रेज़ी:Computer) एक वैज्ञानिक उपकरण है। अंग्रेज़ी के 'कंप्यूट' शब्द का अर्थ 'गणना करना' ही है। कंप्यूटर या 'गणक' शब्द इसी से बना है ...
कंप्यूटर का महत्व पर निबंध - Importance of Computer Essay in Hindi. कंप्यूटर का महत्व पर निबंध: आप सब तो जानते होंगे की कंप्यूटर आज के युग का एक अभिन्न अंग बन ...
कंप्यूटर पर निबंध - Essay On Computer In Hindi. "प्रगति के इस दौर में कम्प्यूटर एक सशक्त माध्यम के रूप में उभरा है। कम्प्यूटर का आविष्कार मानव ...
कम्प्यूटर बेसिक ज्ञान pdf (Basic Computer Gyan in Hindi) आज के समय में बहुत जरूरी है, इस पोस्ट में हम आपके लिये बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये हैं
यदि आप भी कम्प्यूटर पर निबंध (Computer Essay in Hindi) लिखना चाहते है. लेकिन, आपको कुछ नहीं सूझ रहा है. तो यह लेख आपके लिए ही है. ... Basic Computer Gyan PDF in Hindi;
कंप्यूटर पर लघु निबंध (Short essay on computer in Hindi) Essay On Computer - यह विज्ञान का युग है। विज्ञान ने हमें कई महत्वपूर्ण चीजें दी हैं जिससे हमारा जीवन आरामदायक हो जाता है ...